फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   BJP national president JP Nadda said, Congress and CPM are well versed in corruption

Tripura Polls: नड्डा बोले- सीपीएम और कांग्रेस भ्रष्टाचार करने में पारंगत, ट्यूशन भी दे सकते हैं

Thu, 12 Jan 2023 06:24 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 12 Jan 2023 06:24 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा, देश मोदी जी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा है। भारत का युवा स्वाबलंवन की ओर अग्रसर हो रहा है। देश स्वावलंबन की ओर बढ़ रहा है...

विज्ञापन
BJP national president JP Nadda said, Congress and CPM are well versed in corruption
BJP National President Shri JP Nadda in Tripura, Agartala - फोटो : Agency

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को अगरतला में कांग्रेस और सीपीएम पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, ये दोनों ही भ्रष्टाचार में पारंगत हैं और ये इसकी ट्यूशन भी दे सकते हैं। कांग्रेस के यूपीए राज में हर ओर भ्रष्टाचार का राज था। आप इन दोनों पार्टियों को आराम दो और भाजपा के इन नेताओं को काम दो, ताकि वे त्रिपुरा की सेवा कर सकें। वे गुरुवार को त्रिपुरा के अगरतला में जन विश्वास यात्रा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले वे विशाल जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए और दोपहर को बांग्लादेश सीमा के पास लंकाभूरा गांव में जलपान किया। उन्होंने सीपीएम पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा, सीपीएम का मतलब बलात्कार, सीपीएम का मतलब बंद, हड़ताल, नारेबाजी और घर में घुसकर अपने विरोधियों को मारना। लेकिन भाजपा का मतलब है, हाईवे, रेलवे, विकास, एयरपोर्ट, भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त सरकार। इसलिए उजाले का मजा लेना है तो अंधेरे को पहचानो।

विज्ञापन

'आज' देने वाला देश बन गया है भारत

उन्होंने इस दौरान कहा, आज स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस है। उनके देखे सपनों को साकार किया जा रह है। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वावलंबी बन रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नीत यूपीए सरकार में पनडुब्बी में भी भ्रष्टाचार, हैलिकॉप्टर खरीद में भी भ्रष्टाचार, हवाई जहाज में भी भ्रष्टाचार, बुलेटफ्रूफ में भी भ्रष्टाचार, लेकिन आज भारत डिफेंस के एक्सपोर्ट में 534 फीसदी आगे हो गया है। आज भारत देने वाला देश बन गया है।

विज्ञापन

विकास की गाथा लिख रहा है भारत

उन्होंने कहा, देश मोदी जी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा है। भारत का युवा स्वाबलंवन की ओर अग्रसर हो रहा है। देश स्वावलंबन की ओर बढ़ रहा है। एक समय था जब आज देश में एक ऑल इंडिया मेडिकल कॉलेज दिल्ली हुआ करता था। अटल बिहारी ने छह नए ऑल इंडिया मेडिकल कॉलेज खोले और आज भारत में 23 ऑल इंडिया मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। पहले मेडिकल कॉलेजों में 30 हजार सीट होती थीं, जो आज बढ़ कर 80 हजार हो गई हैं। देश में पहले 16 आईआईटी हुआ करते थे, लेकिन आज यह संख्या 23 पहुंच गई है। आज देश में 30 आईआईएम बनकर खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यलयों की संख्या 723 से बढ़कर 1050 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भारतीय भाषाओं में आपके बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। असमिया भाषा में, हिंदी भाषा में पढ़ कर आपका बच्चा डॉक्टर बन सकता है। मोदी ने भारत को इंडिया से निकालकर भारत बना दिया है।

इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर अन्यों के अलावा महेंद्र सिहं, त्रिपुरा के प्रभारी डॉ. महेश शर्मा, दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट और संवित पात्रा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed