फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kamtapur Liberation Organisation talks with Center almost complete, signing of agreement soon

Kamtapur Liberation Organisation: केएलओ की केंद्र के साथ बातचीत लगभग पूरी, समझौते पर हस्ताक्षर जल्द

Tue, 03 Jan 2023 05:41 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 03 Jan 2023 05:41 PM IST
सार

Kamtapur Liberation Organization: केएलओ के उप प्रमुख सूर्य कोच ने लोगों से उनकी शांति प्रक्रिया में अपना समर्थन देने का आग्रह किया और कहा कि 29 साल पुराने मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा...

विज्ञापन
Kamtapur Liberation Organisation talks with Center almost complete, signing of agreement soon
Kamtapur Liberation Organisation (KLO) general secretary Kailash Koch with his wife and child - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

विद्रोही समूह कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ), जो पश्चिमी असम और उत्तरी बंगाल में सक्रिय है, ने सरकार के साथ शांति वार्ता में रुचि दिखाई है। यह समूह कमतापुर राज्य की मांग कर रहा है। केएलओ के उप प्रमुख सूर्य कोच की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार और गृह मंत्री अमित शाह के साथ केएलओ की चल रही शांति वार्ता लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही दोनों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। बयान में सूर्य कोच ने कहा है कि इससे क्षेत्र में कई बदलाव होंगे।

विज्ञापन

केएलओ के उप प्रमुख सूर्य कोच ने लोगों से उनकी शांति प्रक्रिया में अपना समर्थन देने का आग्रह किया और कहा कि 29 साल पुराने मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। इससे पहले अगस्त 2022 में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के दूसरे सबसे अहम नेता कैलाश कोच ने कोलकाता में पुलिस के सामने सरेंडर किया था। केएलओ महासचिव कोच के अलावा उनकी पत्नी जुगली ने भी सरेंडर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed