फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   BSF arrested three Bangladeshi smugglers with goods

BSF: बीएसएफ ने लाखों रुपये के सामान के साथ तीन बांग्लादेशी तस्करों को किया गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2023 05:23 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 05 Jan 2023 05:23 PM IST
सार

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान मो. फारूक ने बताया की वह भारत से बांग्लादेश कपड़े की तस्करी करता है। सफलतापूर्वक काम पूरा होने के बाद उसे 12,000 बांग्लादेशी टका मिलना था...

विज्ञापन
BSF arrested three Bangladeshi smugglers with goods
BSF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल के पास बीएसएफ के जवानों ने लाखों रुपये के घरेलु सामान के साथ तीन बांग्लादेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से जब्त मोबाइल, कपड़ों और कॉस्मेटिक सामान की अनुमानित कीमत 3,00,189 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो. फारूक, मो. इब्राहिम सुजैन और मो. मेहदी हसन बांग्लादेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान मो. फारूक ने बताया की वह भारत से बांग्लादेश कपड़े की तस्करी करता है। सफलतापूर्वक काम पूरा होने के बाद उसे 12,000 बांग्लादेशी टका मिलना था। इसके अलावा इब्राहिम सुजैन और मो. मेहदी हसन ने बताया के वे भी कपड़े व परचून के सामान की तस्करी करते हैं। इस काम के लिए उन्हें 3,000 टका मिलना था। पकड़े हुए तस्करों और जब सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस पेट्रापोल को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed