फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Assam: 80 percent voting in Deori Autonomous Council election, results announced on Thursday

Assam: देउरी स्वायत्त परिषद चुनाव में 80 फीसदी मतदान, नतीजे गुरुवार को

Wed, 09 Nov 2022 01:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 09 Nov 2022 01:08 PM IST
सार

Assam: असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) के सचिव के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कुल मतदाताओं में से 21,412 पुरुष और 22,183 महिलाएं हैं। बयान के अनुसार मतदान केंद्रों से किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली और चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ...

विज्ञापन
Assam: 80 percent voting in Deori Autonomous Council election, results announced on Thursday
असम की देवरी स्वायत्त परिषद के लिए मतदान - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

असम में देउरी स्वायत्त परिषद के लिए हुए चुनाव में 43,595 मतदाताओं में से करीब 80 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार कुल मिलाकर 79.99 फीसदी मतदान हुआ। छह जिलों और कुछ अन्य जिलों के चार उप-मंडलों में फैले 22 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं ने 93 मतदान केंद्रों पर मतदान किया।

विज्ञापन

असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) के सचिव के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कुल मतदाताओं में से 21,412 पुरुष और 22,183 महिलाएं हैं। बयान के अनुसार मतदान केंद्रों से किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली और चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतों की गिनती गुरुवार को होगी।

विज्ञापन

चुनावी मैदान में कुल 75 प्रत्याशी हैं, जिनमें 18 उम्मीदवार सत्तारूढ़ भाजपा से हैं, जबकि कांग्रेस से 14, आम आदमी पार्टी (आप) से सात, असम गण परिषद से चार, रायजर दल से दो और असम जातीय परिषद से एक उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 29 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed