{"_id":"9dbbb204-d0a9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"virat-kohli-and-brett-lee-is-the-first-choice-of-indian-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, कौन सा क्रिकेटर है भारतीय लड़कियों की पहली पसंद?"}
जानें, कौन सा क्रिकेटर है भारतीय लड़कियों की पहली पसंद?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सर्वें के मुताबिक, शादी के लिए भारतीय लड़कियों की पहली पसंद क्रिकेटर्स हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक सर्वें में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन
सर्वें के मुताबिक, भारतीय युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर विराट कोहली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रेट ली को लड़कियां योग्य वर के रूप में देखती हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस सूची में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि देश की हर लड़की का दिल जीतने में भी इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
यूं तो कप्तान धोनी साक्षी के साथ अपना घर बसा चुके हैं, लेकिन लड़कियां क्रिकेट जगत के इस सुपर स्टार जैसे पति की तमन्ना करती है।
एक मेट्रीमोनियल साइट के सर्वे के अनुसार 61 प्रतिशत लड़कियों ने धोनी को सबसे पसंदीदा बताया है। यानी पति के रूप में धोनी देश की लड़कियों की पहली पसंद हैं।
युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर विराट कोहली को भारतीय लड़कियों ने सबसे योग्य बैचलर की श्रेणी में चुना है। कोहली को इस श्रेणी में 53.22 प्रतिशत वोट मिले।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में ब्रेट ली को लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में सबसे योग्य पुरुष की श्रेणी में 59.62 वोट मिले हैं।