Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   Will Netanyahu’s long rule come to an end? Eisenkot gets a chance to form a new government.

नेतन्याहू के लंबे शासन का होगा अंत?आइजेनकोट को नई सरकार बनाने का मिला मौका

Mon, 09 Nov 2026 03:12 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Mon, 09 Nov 2026 03:12 AM IST
Will Netanyahu’s long rule come to an end? Eisenkot gets a chance to form a new government.
इस्राइल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देश में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लंबे शासन का अंत होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अक्तूबर में हुए चुनावों में नेतन्याहू के सत्तारूढ़ गठबंधन को संसद में बहुमत हासिल नहीं हुआ। इसके बाद नई सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत करने के बाद विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट को नई सरकार बनाने का मौका दिया है। राष्ट्रपति की ओर से उन्हें गठबंधन तैयार करने के लिए 28 दिनों का समय दिया गया है। यदि वह निर्धारित समय में सरकार बनाने में सफल नहीं होते हैं, तो वह 14 दिनों का अतिरिक्त समय भी मांग सकते हैं। इस तरह उनके पास सरकार गठन के लिए कुल 42 दिनों तक का समय हो सकता है।

गादी आइजेनकोट यशर पार्टी के नेता हैं। सरकार बनाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि अब राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने का समय है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे कि उनकी पार्टी और सहयोगी इस जिम्मेदारी के योग्य साबित हों। आइजेनकोट के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग विचारधाराओं वाले विपक्षी दलों को एक साथ लाकर स्थिर सरकार बनाना है। दरअसल, इस्राइल के विपक्षी दलों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, धर्म और फलस्तीनी क्षेत्रों पर इस्राइल के नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गहरे मतभेद हैं। ऐसे में सभी दलों के बीच सहमति बनाना आसान नहीं माना जा रहा है।

इस्राइल की संसद को नेसेट कहा जाता है, जिसमें कुल 120 सदस्य होते हैं। किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन जरूरी होता है। फिलहाल न तो गादी आइजेनकोट और न ही बेंजामिन नेतन्याहू के पास स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा है। ऐसे में अरब समर्थित राजनीतिक पार्टियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। इन दलों का समर्थन सरकार गठन की पूरी तस्वीर बदल सकता है। हालांकि, आइजेनकोट और उनके संभावित सहयोगी इन पार्टियों के समर्थन पर निर्भर नहीं रहना चाहते।

आइजेनकोट के संभावित गठबंधन में चार प्रमुख पार्टियां शामिल हैं। इनमें उनकी अपनी यशर पार्टी, यायर गोलान के नेतृत्व वाली मध्य-वामपंथी डेमोक्रेट्स पार्टी, नफ्ताली बेनेट की मध्य-दक्षिणपंथी टुगेदर पार्टी और एविगडोर लिबरमैन की दक्षिणपंथी यिस्राएल बेतेनु पार्टी शामिल हैं। इन चारों दलों के पास कुल 48 सीटें बताई गई हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों से 13 कम हैं। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त सांसदों और राजनीतिक सहयोगियों का समर्थन जुटाना होगा।

कुल मिलाकर, इस्राइल में सरकार गठन की प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। एक तरफ नेतन्याहू की सत्ता पर संकट गहराता दिखाई दे रहा है, तो दूसरी तरफ आइजेनकोट के सामने विभिन्न विचारधाराओं वाले दलों को एकजुट करने की चुनौती है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि क्या विपक्षी दल आपसी मतभेद भुलाकर नई सरकार बनाने में सफल होते हैं या इस्राइल की राजनीति में एक बार फिर नया राजनीतिक गतिरोध पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ट्रंप को दिवाली गिफ्ट में मिली 'हनुमान चालीसा', व्हाइट हाउस की दिवाली पार्टी पहुंचे ये दिग्गज भारतीय

07 Nov 2026

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रंप ने बदला व्हाइट हाउस का चीफ, कौन हैं स्टीफन मिलर?

07 Nov 2026

अमेरिका मिडर्टम चुनाव 2026: भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक अमीश शाह ने रचा इतिहास, ट्रंप समर्थित जे फीली को हराया

05 Nov 2026

दुनिया में तेल संकट के बीच भारत के लिए खुला होर्मुज का रास्ता, ईरान ने दी खास रियायत!

05 Nov 2026

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका? शुरुआती नतीजों में डेमोक्रेट्स को बढ़त

04 Nov 2026
विज्ञापन

क्या इस्राइल में चुनावी नतीजों के बीच नेतन्याहू पर हुआ जानलेवा हमला? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

30 Oct 2026

कौन हैं अरब पार्टियां? जिनके बिना सरकार नहीं बना पाएंगे नेतन्याहू! इस्राइल चुनाव 2026

29 Oct 2026
विज्ञापन

नेतन्याहू के लिए ट्रंप ने कैसे इस्राइल चुनाव 2026 में पलटी बाजी? ट्रंप ने लिया क्रेडिट

28 Oct 2026

इस्राइल चुनाव 2026 में नेतन्याहू-ट्रंप ने बनाया 'बिहार' वाला प्लान? आइजेनकोट के साथ करेंगे खेल!

28 Oct 2026

ईरान युद्ध के बीच यूएई के समुद्र में फैला तेल, लोगों की आवाजाही अस्थायी तौर रोकी गई

27 Oct 2026

अरुणाचल सीमा विवाद पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, भारत से की ये अपील

26 Oct 2026

फिलीपींस में बड़ा हादसा: हवा में टकराए दो विमान, उड़े परखच्चे; खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल

24 Oct 2026

फ्रांस में हिंसा, यूरोप में बवाल! अर्जेंटीना तक सड़कों पर उतरे लोग, आखिर क्यों भड़का गुस्सा?

23 Oct 2026

दुर्गा पूजा में शामिल हुए मेयर जोहरान ममदानी, हिंदू समुदाय के लोगों के साथ मनाई नवरात्रि

22 Oct 2026

CJP के समर्थन में क्या बोलीं अमेरिकी सांसद? भारतीय राजदूत क्वात्रा ने जताई कड़ी आपत्ति

16 Oct 2026

रियाद हमले के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी,तुरंत करें ये काम!

15 Oct 2026

अमेरिका में इंफोसिस, विप्रो समेत 8 आईटी कंपनियों को झटका, भारत पर पड़ेगा असर?

09 Oct 2026

रूस के ब्लैक सी तट पर तेल टैंकर पर हमला, लगी भीषण आग

07 Oct 2026

अमेरिका में AI क्यों हुआ बैन? डोनाल्ड ट्रंप के फैसले ने चौंकाया

06 Oct 2026

नमाज पढ़ने के बहाने किया था कैप्टन स्मिथ मच्छार पर को-पायलट ने हमला!

05 Oct 2026

फ्लाई दुबई के हमलावर को-पायलट का नाम आया सामने! अलकायदा से भी जुड़ रहा है कनेक्शन!

03 Oct 2026

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलट स्मित मच्छार ने कैसे बचाई 174 लोगों की जान? खुद बताया आंखों देखा मंजर

02 Oct 2026

AI के दौर में नौकरी का क्या होगा? मस्क का यूनीवर्सल हाई इनकम मॉडल

30 Sep 2026

पीएम मोदी, जिनपिंग, मेलोनी, पुतिन समेत 50 नेताओं ने UNGA 2026 से क्यों बनाई दूरी?

27 Sep 2026

UN में जयशंकर ने पाकिस्तान फंडेड आतंक की खोल दी पोल, पाकिस्तान को खूब लताड़ा

27 Sep 2026

शहबाज शरीफ को पेटल गहलोत ने याद दिलाई फॉर्म 47 सरकार

26 Sep 2026

बहिष्कार के बाद भी नेतन्याहू के साथ खड़े रहे ये 4 देश!

26 Sep 2026

पाकिस्तानी पत्रकार ने एस जयशंकर से आतंकवाद पर पूछा सवाल, विदेश मंत्री ने दिया गजब जवाब

26 Sep 2026

मसूद पेजेशकियान के भाषण के बीच संयुक्त राष्ट्र से भागे यूएस इस्राइल, भड़का ईरान

24 Sep 2026

इमरान खान की पार्टी करेगी इस्लामाबाद में प्रोटेस्ट, शहबाज-मुनीर ने बनाया 'खूनी' प्लान?

23 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed