{"_id":"6ac7c59456569813d30b6fed","slug":"video-rs316-crore-released-for-kathela-police-station-residential-building-cost-increased-by-4117-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठेला थाने के आवासीय भवन के लिए 3.16 करोड़ जारी,41.17 फीसदी बढ़ी लागत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
कठेला थाने के आवासीय भवन के लिए 3.16 करोड़ जारी,41.17 फीसदी बढ़ी लागत
नवीन थाना कठेला के आवासीय भवनों का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन ने 3 करोड़ 16 लाख 16 हजार रुपये की अवशेष धनराशि जारी कर दी है। वर्ष 2020 में 6.0439 करोड़ रुपये की लागत पर स्वीकृत परियोजना की लागत बाद में बढ़कर 8.5318 करोड़ रुपये हो गई। यानी मूल स्वीकृत लागत की तुलना में परियोजना 2.4879 करोड़ रुपये यानी 41.17 फीसदी महंगी हो गई। अब शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जारी धनराशि से शेष निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया जाए और लागत में आगे कोई पुनरीक्षण नहीं किया जाए।
गृह (पुलिस) अनुभाग-7 की ओर से छह अक्तूबर को जारी शासनादेश के अनुसार, वर्ष 2020 में कठेला थाने के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 604.39 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई थी। इसके सापेक्ष पहले चरण में 150 लाख रुपये जारी किए गए, जिसमें से कार्यदायी संस्था को 110 लाख रुपये का भुगतान हुआ।
इसके बाद छह नवंबर 2025 को परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति 853.18 लाख रुपये की लागत पर दी गई। इस चरण में 426.59 लाख रुपये अवमुक्त किए गए और शासनादेश के अनुसार इस पूरी धनराशि का भुगतान कार्यदायी संस्था को कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।