Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Dehradun:Swarna River in spate wreaks havoc in Selakui; bridge base damaged, 50-meter stretch of road washed away
{"_id":"6a92cb414031cc32ab0c3570","slug":"video-dehradunswarna-river-in-spate-wreaks-havoc-in-selakui-bridge-base-damaged-50-meter-stretch-of-road-washed-away-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेलाकुई में स्वारना नदी के उफान ने मचाई तबाही, पुल का बेस क्षतिग्रस्त; 50 मीटर सड़क बही","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
सेलाकुई में स्वारना नदी के उफान ने मचाई तबाही, पुल का बेस क्षतिग्रस्त; 50 मीटर सड़क बही
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद स्वारना नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव से देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल का बेस क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही रामपुर-चोई बस्ती की सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा भी नदी में बह गया। सड़क बहने से बस्ती की आवाजाही ठप हो गई और करीब तीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नदी किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी देकर रात 10 बजे तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। इसके बाद रात करीब 11 से 12 बजे के बीच स्वारना नदी उफान पर आई और तेज बहाव से नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने फिलहाल विद्यालय की चारदीवारी तोड़कर आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया है।
घटना के करीब 12 घंटे बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।