{"_id":"6aad5800e6f1fa054e0b703e","slug":"video-transformer-bursts-into-flames-after-oil-leak-fireballs-shoot-up-20-feet-high-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेल रिसने के बाद धधका ट्रांसफार्मर, 20 फुट ऊंची उठीं आग की लपटें","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तेल रिसने के बाद धधका ट्रांसफार्मर, 20 फुट ऊंची उठीं आग की लपटें
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:55 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा में शुक्रवार देर शाम विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से पहले तेल निकलना शुरू हुआ और उसके बाद धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। आग की लपटें करीब 15 से 20 फुट तक ऊंची उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
पूर्व सभासद लवली शर्मा ने शाम करीब सवा छह बजे ट्रांसफार्मर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी और घटना का वीडियो भी विद्युत सूचना समूह में डाला। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी बिजली आपूर्ति जारी रही। इसके चलते आग और भड़क गई और लपटें 20 फुट से अधिक ऊंची उठने लगीं।
मोहल्लेवासियों ने दोबारा विद्युत विभाग को सूचना दी। इसके बाद करीब पौने सात बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। प्रभारी अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने का काम कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।