{"_id":"6aff3b6ffb9b253b4d002590","slug":"video-digvijaya-singh-targets-bjp-over-allegations-of-donation-and-vote-theft-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदा और वोट चोरी के आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा को घेरा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चंदा और वोट चोरी के आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा को घेरा
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही यात्रा लेकर वह बृहस्पतिवार को ललितपुर पहुंचे।
कालापहाड़ स्थित फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले हिंदुत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके अनुसार, हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक ध्रुवीकरण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा कर सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी और वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग इस यात्रा से जुड़ सकते हैं। भगवान श्रीराम में आस्था रखने वाले राजनीतिक दलों का भी स्वागत है।
योगी के बयान पर किया पलटवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांग्रेस और सपा पर रामसेवकों के खून से हाथ रंगे होने के आरोप पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने ही गोली चलाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने ओरछा स्थित रामराजा मंदिर से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कराने की जरूरत बताई।
महंगाई और बेरोजगारी का भी उठाया मुद्दा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई से राहत मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने भाजपा पर चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को राजघाट बांध चौराहे से यात्रा खिरिया पहुंची। यहां उन्होंने ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी।
इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला, जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, महासचिव शशिकांत दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुंडैत, महेंद्र अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, जयपाल सिंह बंटी और विक्की किलेदार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।