{"_id":"6af85814879022776703c71e","slug":"video-timely-screening-and-treatment-can-help-prevent-serious-complications-of-diabetes-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"समय पर जांच और उपचार से मधुमेह की गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
समय पर जांच और उपचार से मधुमेह की गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:16 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में विश्व मधुमेह दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने आमजन को मधुमेह के लक्षण, जोखिम कारकों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि मधुमेह तेजी से बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और शारीरिक सक्रियता अपनाकर इसके दुष्परिणामों से बचा जा सकता है। समय पर जांच और उचित उपचार से बीमारी के गंभीर प्रभावों को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने पर जोर दिया। बताया कि लापरवाही बरतने पर मधुमेह से हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी और आंखों की रोशनी प्रभावित होने जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।
विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार आर्य ने मधुमेह के लक्षणों और जोखिम कारकों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित ब्लड शुगर जांच कराने और उपचार के दौरान चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की आवश्यकता बताई। प्रभारी डॉ. पवन सूद ने गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मधुमेह की स्क्रीनिंग, शीघ्र पहचान और नियमित फॉलोअप के महत्व पर प्रकाश डाला।
बचाव और चिकित्सा सुविधाओं पर की चर्चा
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह ने मधुमेह से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधुरेंद्र सिंह राजपूत ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी दी। सहायक आचार्य डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. अंबिका दुबे और डॉ. विनय सोनी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में अन्य चिकित्सकों ने भी मधुमेह से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।