{"_id":"6ac52d94703887cad4081a03","slug":"video-one-who-commits-a-crime-while-wearing-a-uniform-is-more-dangerous-than-an-ordinary-criminal-ig-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"वर्दी पहनकर अपराध करने वाला सामान्य अपराधी से ज्यादा खतरनाक : आईजी","category":{"title":"Interviews","title_hn":"इंटरव्यूज़","slug":"interviews"}}
वर्दी पहनकर अपराध करने वाला सामान्य अपराधी से ज्यादा खतरनाक : आईजी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वर्दी पहनकर अपराध करने वाला सामान्य अपराधी से ज्यादा खतरनाक होता है। पुलिस की वर्दी और अधिकार का दुरुपयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। यह बात आईजी आकाश कुलहरि ने अमर उजाला से खास बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि अपराध में पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आने पर केवल निलंबन को कार्रवाई नहीं माना जाना चाहिए। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि स्पष्ट संदेश जाए। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से ईमानदारी से काम करने वाले पुलिसकर्मियों की मेहनत और छवि प्रभावित होती है।
आईजी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पकड़े गए कांस्टेबल रजत के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी है। जिस गैंग के साथ उसके शामिल होने की बात सामने आई है, उसमें उसका नाम शामिल किया जाएगा। कोतवाली में हुई लूट के मामले में भी पुलिसकर्मियों की भूमिका की सख्ती से जांच कराई जाएगी। जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।