{"_id":"6ace5eb114ed1bbb090d7f6b","slug":"video-farmers-should-move-beyond-traditional-farming-and-adopt-agricultural-innovations-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक खेती से बाहर निकलें किसान, अपनाएं कृषि के नवाचार","category":{"title":"Interviews","title_hn":"इंटरव्यूज़","slug":"interviews"}}
पारंपरिक खेती से बाहर निकलें किसान, अपनाएं कृषि के नवाचार
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:09 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जल-जन पर्यावरण बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं परमार्थ समाजसेवी संस्थान के सचिव संजय सिंह ने कहा कि अब कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव करने का वक्त आ गया है। किसानों को पारंपरिक खेती के तरीकों से आगे बढ़कर कृषि के नए नवाचारों को अपनाना होगा। इसके लिए सरकार को भी पहल करते हुए किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
अमर उजाला से खास बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि बदलते समय और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए खेती के तौर-तरीकों में बदलाव जरूरी है। कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देकर किसानों को नई संभावनाओं से जोड़ना होगा। इसके साथ ही जल संकट से निपटने के लिए गांव-गांव में पुराने तालाबों को पुनर्जीवित करने और नए तालाब विकसित करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जल संकट का समाधान करने के लिए हमेशा बड़े और भारी-भरकम प्रोजेक्ट की आवश्यकता नहीं होती। स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देकर भी इस समस्या से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। तालाबों का विकास और संरक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।