{"_id":"6ac52f3ea23108d11600dc67","slug":"video-25-talented-children-from-the-sahariya-community-identified-for-education-ig-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहरिया बच्चों की पढ़ाई के लिए 25 प्रतिभाशाली बच्चों को चिह्नित किया :आईजी","category":{"title":"Interviews","title_hn":"इंटरव्यूज़","slug":"interviews"}}
सहरिया बच्चों की पढ़ाई के लिए 25 प्रतिभाशाली बच्चों को चिह्नित किया :आईजी
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:56 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सहरिया समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आईजी आकाश कुलहरि ने विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत प्रतिभाशाली बच्चों को चिह्नित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आईजी के मुताबिक 25 प्रतिभाशाली बच्चों की सूची तैयार की गई है, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं।
आईजी ने बताया कि सहरिया समुदाय में बच्चों के स्कूल छोड़ने की समस्या काफी अधिक है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बच्चों को पढ़ाई छोड़कर काम में लगा दिया जाता है। ऐसे में परिवारों को यह समझना होगा कि बच्चे की पढ़ाई खर्च नहीं, बल्कि उसके भविष्य के लिए निवेश है।
उन्होंने ललितपुर में एसपी रहते शुरू की गई पहल का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2011 में पुलिस की ओर से 10वीं के बाद पढ़ाई कर रहे सहरिया समुदाय के बच्चों को पुलिस लाइन में रखकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद दी गई थी। कोचिंग के साथ बच्चों को शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे पुलिस और सेना जैसी सेवाओं में भर्ती हो सकें। इस पहल से कई बच्चों को लाभ मिला और कुछ बच्चों ने खेलों में भी भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।