Hindi News
›
Video
›
India News
›
Will JP Nadda become active in Himachal Pradesh politics after stepping down as BJP president
{"_id":"69402517046dfecece09b926","slug":"will-jp-nadda-become-active-in-himachal-pradesh-politics-after-stepping-down-as-bjp-president-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष पद से हटने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होंगे जेपी नड्डा? मिल गए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष पद से हटने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होंगे जेपी नड्डा? मिल गए संकेत
JP Nadda: क्या बीजेपी अध्यक्ष पद से हटने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, करीब सात साल तक भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के शिमला से लौटते ही पार्टी के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का एलान हो गया। इस जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद नड्डा हिमाचल की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं।
ठीक एक दिन पहले शनिवार को शिमला में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में नड्डा ने इसके संकेत दे दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के समर्थकों ने राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ के प्रांगण में हुए इस समारोह में भीड़ जुटाकर भी इसका संदेश दिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।
हिमाचल भाजपा के नए मुख्यालय का नींव पत्थर रखने के अलावा जगत प्रकाश नड्डा शिमला में राज्यपाल और डिप्टी सीएम के आवास पर जाने के अलावा कई नेताओं से भी मिले। मालरोड पर चहलकदमी करने के बाद राजधानी शिमला से दिल्ली लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।