फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Who will retain the TMC name and election symbol? What did the Supreme Court tell the Election Commission?

किसके पास रहेगा TMC का नाम और चुनाव चिह्न? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कहा?

Mon, 28 Sep 2026 09:47 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Mon, 28 Sep 2026 09:47 PM IST
Who will retain the TMC name and election symbol? What did the Supreme Court tell the Election Commission?
तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक तय समयसीमा में पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि टीएमसी के दो विरोधी गुटों के बीच चल रहे नाम और ‘फूल और घास’ चुनाव चिन्ह के विवाद पर फैसला किया जाए। दोनों गुटों को अपनी दलीलें पूरी करने के लिए चार हफ्ते का वक्त दिया गया है और इसके बाद चुनाव आयोग को तीन महीने के भीतर अपना फैसला देना होगा।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को टीएमसी के नाम और चुनाव चिन्ह से जुड़े विवाद पर अहम सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने दोनों विरोधी गुटों को निर्देश दिया कि वे चुनाव आयोग के सामने चल रही कार्यवाही में चार हफ्ते के भीतर अपनी दलीलें पूरी करें। इसके बाद चुनाव आयोग को तीन महीने के भीतर इस विवाद पर फैसला करना होगा। 

मामला टीएमसी के पारंपरिक नाम और चुनाव चिन्ह पर अधिकार का है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश ममता बनर्जी की उस याचिका पर आया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले को चुनौती दी थी। चुनाव आयोग ने 17 सितंबर के अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि दोनों गुट ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और आरक्षित ‘फूल और घास’ चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

दरअसल, चुनाव आयोग के सामने टीएमसी के भीतर दो विरोधी गुटों का दावा है। एक गुट ममता बनर्जी के नेतृत्व में है, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व अरूप रॉय कर रहे हैं। आयोग ने कहा था कि दोनों पक्ष खुद को मूल पार्टी बताते हैं और इसलिए चुनाव चिह्न आवंटन आदेश, 1968 के प्रावधानों के तहत इस विवाद पर ठोस फैसला जरूरी है।

इसी वजह से आयोग ने फिलहाल दोनों गुटों को मूल नाम और चिन्ह के इस्तेमाल से रोक दिया। साथ ही दोनों को अलग नाम और अलग चुनाव चिन्ह चुनने की व्यवस्था दी गई। अक्टूबर में होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह मिला, जबकि अरूप रॉय गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और लिफाफा चिन्ह आवंटित किया गया।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के इस अंतरिम फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उनकी याचिका में मूल पार्टी नाम और पारंपरिक चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने के फैसले पर सवाल उठाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग से यह भी पूछा था कि वह इस विवाद का अंतिम निपटारा कितने समय में कर सकता है। 

सोमवार के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने विवाद के अंतिम निपटारे के लिए स्पष्ट समयसीमा तय कर दी है। पहले दोनों पक्षों को चुनाव आयोग के सामने अपनी दलीलें और दस्तावेज पेश करने होंगे। इसके लिए चार हफ्ते का समय है। इसके बाद चुनाव आयोग को तीन महीने के भीतर अपना फैसला देना होगा। यानी अब विवाद को अनिश्चित समय तक लंबित रखने की गुंजाइश कम हो गई है। 

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने विवाद के मूल मुद्दे पर कोई अंतिम राय नहीं दी है। यानी अभी यह तय नहीं हुआ है कि टीएमसी का नाम और ‘फूल और घास’ चिन्ह किस गुट को मिलेगा। अदालत ने दोनों पक्षों को अपनी दलीलें चुनाव आयोग के सामने रखने का मौका दिया है और अंतिम फैसला चुनाव आयोग को ही करना है। 

अब नजर चुनाव आयोग की आगे की कार्यवाही पर रहेगी। चार हफ्ते में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद आयोग के सामने दस्तावेज, दावे और दोनों गुटों की ओर से पेश किए जाने वाले सबूत होंगे। इन्हीं के आधार पर आयोग को अपना फैसला देना होगा। फिलहाल उपचुनावों के लिए दोनों गुट अलग नाम और चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में हैं। 

यानी टीएमसी के नाम और ‘फूल-घास’ चुनाव चिन्ह की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट से तय समयसीमा के साथ चुनाव आयोग के पास लौट गई है। चार हफ्ते में दलीलें और उसके बाद तीन महीने में फैसला। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग की अंतिम सुनवाई और दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद इस बड़े विवाद पर क्या निर्णय आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पिछले साल के बाद फिर चीनी आयात का खतरा? बारिश ने बिगाड़ा गणित | The Bonus

28 Sep 2026

गोरखपुर में पानी के बीच पहुंचे रवि किशन, अखिलेश ने सुना डाला

28 Sep 2026

एसआईआर विवाद : राहुल के दांव में फंसी बीजेपी?| अखिलेश,ममता की अलग राय ज्ञानेश कुमार| मुख्य चुनाव आयुक्त

28 Sep 2026

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश-राहुल में नहीं बनी बात? रायबरेली से सीट बंटवारे पर संदेश साफ! |कांग्रेस | सपा

28 Sep 2026

रोनू मजूमदार से खास बातचीत | बांसुरी के सुरों का अनसुना सफर | एक्सक्लूसिव

28 Sep 2026
विज्ञापन

सीजेपी को मुंबई पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की मंजूरी, अब आगे क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

28 Sep 2026

ख्वाजा आसिफ की बेहूदा हरकत,महिला पत्रकार को किया गंदा इशारा

28 Sep 2026
विज्ञापन

केदारनाथ पैदल मार्ग पर फंसे 1500 यात्रियों की बची जान, मासूम की मौत...

28 Sep 2026

आज खुले रहेंगे सारे बैंक, नहीं होगी 3 दिन की हड़ताल, बड़ा फैसला

28 Sep 2026

बैंक हड़ताल रद्द: क्या सरकार ने मान ली कर्मचारियों की मांग? जानें 5 दिन वर्किंग का क्या हुआ

28 Sep 2026

देश के इन राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने का खतरा,IMD ने जारी किया अलर्ट!

28 Sep 2026

Weather Forecast 28 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

28 Sep 2026

1अक्टूबर से बल्क FD के नियमों में बदलाव होने जा रहा है,निवेशकों पर क्या होगा असर?

28 Sep 2026

एलपीयू में बवाल,भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी

27 Sep 2026

राहुल ने ज्ञानेश कुमार को फिर घेरा, कांग्रेस के इस बयान ने चौंका दिया!

27 Sep 2026

सड़कें डूबी, 'अर्नब' का कहर? दर्दनाक बनीं 72 घंटे की बारिश, 58 मौतें, अलर्ट

27 Sep 2026

जिस घर जन्मे, खेले और कूदे उसी को CM मोहन ने क्यों तोड़ा? आंखों में थे आंसू

27 Sep 2026

आशुतोष रांका को ऐसे उठा कर ले गई असम पुलिस

27 Sep 2026

अमेजन फेस्टिवल सेल 2026: स्मार्टफोन और गैजेट्स पर मिल रही भारी छूट

27 Sep 2026

SIR विवाद पर असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, प्रक्रिया पर उठाए सवाल

27 Sep 2026

अगर यूपी के हो गए 4 हिस्से तो लखनऊ-अयोध्या वाले कहां जाएंगे?

27 Sep 2026

यूपी के 13 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, NCR में मौसम का यू-टर्न

27 Sep 2026

‘चक्रवात अर्नब’ ने यूपी-बिहार में मचाई तबाही, IMD ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

27 Sep 2026

लड़खड़ाती जुबान और कांपते हाथ, वृद्धाश्रम में दिखे विनोद कांबली

26 Sep 2026

टाटा एरिस लॉन्च : 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, डिजिटल क्लस्टर के साथ और भी बहुत कुछ टाटा एरिस में है खास...

26 Sep 2026

ये किस मामले में फंस गए अभिजीत दीपके, आशुतोष, सौरभ दास? कोर्ट ने दे दिया नोटिस

26 Sep 2026

चक्रवाती तूफान अर्नब ने बिगाड़ा मौसम, इस राज्य में लगातार बारिश, अलर्ट जारी

26 Sep 2026

गणेश पंडाल में बड़ा हादसा : पंडाल में सो रहे युवकों पर दौड़ा करंट, चार लोगों की मौत

26 Sep 2026

शहबाज शरीफ की बोलती बंद करने वाली पेटल गहलोत कौन हैं?

26 Sep 2026

पाकिस्तान ने UN में दी जंग की धमकी! कश्मीर पर शहबाज ने उगला जहर

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed