Hindi News
›
Video
›
India News
›
Threat to Arvind Kejriwal in the name of the Lawrence Bishnoi gang?
{"_id":"6af5c10ffb4b3b0b56043236","slug":"threat-to-arvind-kejriwal-in-the-name-of-the-lawrence-bishnoi-gang-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर अरविंद केजरीवाल को किसने दी धमकी? जांच में हुआ बड़ा खुलासा, भड़की AAP","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर अरविंद केजरीवाल को किसने दी धमकी? जांच में हुआ बड़ा खुलासा, भड़की AAP
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बार धमकी देने वाले ने सिर्फ जान लेने की बात नहीं कही, बल्कि सात करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। ये धमकी सीधे अरविंद केजरीवाल को नहीं, बल्कि दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फोन और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई।आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए विधायक जरनैल सिंह को फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर सात करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या कर दी जाएगी। शिकायत के आधार पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।