फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Supreme Court issues notice to RBI and NPCI; will UPI charges be halted?

सुप्रीम कोर्ट ने RBI और NPCI को भेजा नोटिस, UPI शुल्क पर लगेगा रोक?

Mon, 28 Sep 2026 05:16 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Mon, 28 Sep 2026 05:16 PM IST
Supreme Court issues notice to RBI and NPCI; will UPI charges be halted?
यूपीआई, यानी देश में डिजिटल पेमेंट की सबसे बड़ी पहचान। चाय की दुकान से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक, QR कोड स्कैन कर पेमेंट करना अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। लेकिन अब 2 हजार रुपये से ज्यादा के कुछ यूपीआई पेमेंट पर लगने वाले MDR को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को कोर्ट ने केंद्र सरकार, RBI और NPCI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा... हालांकि 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस नियम पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को यूपीआई चार्ज से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने एडवोकेट अंजन दत्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, रिजर्व बैंक और NPCI से जवाब मांगा। याचिका में 2 हजार रुपये से ज्यादा के चुनिंदा यूपीआई पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR लगाए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है। 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि 2 हजार रुपये से ज्यादा के यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने की जरूरत क्यों पड़ी। अदालत ने केंद्र और अन्य पक्षों को चार हफ्ते में काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि मामला कानूनी से ज्यादा तकनीकी प्रकृति का है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR फ्रेमवर्क पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया। यानी मामले की अगली सुनवाई तक प्रस्तावित व्यवस्था पर रोक नहीं लगी है। नए नियम के तहत 2 हजार रुपये से ज्यादा के चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत MDR तय किया गया है। 75 हजार रुपये या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये तक सीमित रहेगा।

अब सबसे बड़ा सवाल... क्या इसका सीधा असर यूपीआई से पेमेंट करने वाले आम लोगों की जेब पर पड़ेगा? सरकार का कहना है- नहीं। पर्सन-टू-पर्सन यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किया जाने वाला यूपीआई ट्रांजैक्शन किसी भी रकम का हो, वह मुफ्त रहेगा। इसी तरह 2 हजार रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट और जीरो-MDR व्यवस्था के तहत आने वाले छोटे कारोबारियों के ट्रांजैक्शन भी मुफ्त रहेंगे। सरकार के मुताबिक करीब 96 प्रतिशत P2M ट्रांजैक्शन इस नए MDR से प्रभावित नहीं होंगे। 

सरकार यह भी साफ कर चुकी है कि MDR कोई सरकारी टैक्स नहीं है और न ही इसे सरकार या NPCI वसूल करेगा। यह शुल्क पेमेंट इकोसिस्टम में शामिल बैंकों और पेमेंट एप्लीकेशन प्रोवाइडर्स समेत संबंधित पक्षों के बीच वितरित होगा। सरकार का तर्क है कि इससे यूपीआई के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, इनोवेशन और ग्राहक सेवा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सरकार ने बैंकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि MDR का बोझ ग्राहकों पर न डाला जाए। वहीं यूपीआई ऐप्स को प्लेटफॉर्म फीस या किसी छिपे हुए चार्ज के जरिए ग्राहक से पैसा लेने की अनुमति नहीं होगी। कुछ जरूरी सेक्टरों के लिए अलग व्यवस्था भी तय की गई है। रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल और कृषि इनपुट जैसे क्षेत्रों में 2 हजार रुपये से ज्यादा के पात्र ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का फ्लैट MDR रखा गया है।

यानी फिलहाल तस्वीर ये है कि यूपीआई इस्तेमाल करने वाले आम ग्राहक के लिए तत्काल कोई सीधा ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं है, लेकिन बड़े मर्चेंट पेमेंट के इकोसिस्टम में MDR की नई व्यवस्था आने वाली है। अब सुप्रीम कोर्ट के सामने केंद्र, RBI और NPCI अपना पक्ष रखेंगे। अदालत के अगले कदम से यह साफ होगा कि इस नई व्यवस्था को लेकर उठाई गई कानूनी चुनौतियों पर आगे क्या रुख रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आज खुले रहेंगे सारे बैंक, नहीं होगी 3 दिन की हड़ताल, बड़ा फैसला

28 Sep 2026

बैंक हड़ताल रद्द: क्या सरकार ने मान ली कर्मचारियों की मांग? जानें 5 दिन वर्किंग का क्या हुआ

28 Sep 2026

देश के इन राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने का खतरा,IMD ने जारी किया अलर्ट!

28 Sep 2026

Weather Forecast 28 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

28 Sep 2026

1अक्टूबर से बल्क FD के नियमों में बदलाव होने जा रहा है,निवेशकों पर क्या होगा असर?

28 Sep 2026
विज्ञापन

एलपीयू में बवाल,भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी

27 Sep 2026

राहुल ने ज्ञानेश कुमार को फिर घेरा, कांग्रेस के इस बयान ने चौंका दिया!

27 Sep 2026
विज्ञापन

सड़कें डूबी, 'अर्नब' का कहर? दर्दनाक बनीं 72 घंटे की बारिश, 58 मौतें, अलर्ट

27 Sep 2026

जिस घर जन्मे, खेले और कूदे उसी को CM मोहन ने क्यों तोड़ा? आंखों में थे आंसू

27 Sep 2026

आशुतोष रांका को ऐसे उठा कर ले गई असम पुलिस

27 Sep 2026

अमेजन फेस्टिवल सेल 2026: स्मार्टफोन और गैजेट्स पर मिल रही भारी छूट

27 Sep 2026

SIR विवाद पर असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, प्रक्रिया पर उठाए सवाल

27 Sep 2026

अगर यूपी के हो गए 4 हिस्से तो लखनऊ-अयोध्या वाले कहां जाएंगे?

27 Sep 2026

यूपी के 13 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, NCR में मौसम का यू-टर्न

27 Sep 2026

‘चक्रवात अर्नब’ ने यूपी-बिहार में मचाई तबाही, IMD ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

27 Sep 2026

लड़खड़ाती जुबान और कांपते हाथ, वृद्धाश्रम में दिखे विनोद कांबली

26 Sep 2026

टाटा एरिस लॉन्च : 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, डिजिटल क्लस्टर के साथ और भी बहुत कुछ टाटा एरिस में है खास...

26 Sep 2026

ये किस मामले में फंस गए अभिजीत दीपके, आशुतोष, सौरभ दास? कोर्ट ने दे दिया नोटिस

26 Sep 2026

चक्रवाती तूफान अर्नब ने बिगाड़ा मौसम, इस राज्य में लगातार बारिश, अलर्ट जारी

26 Sep 2026

गणेश पंडाल में बड़ा हादसा : पंडाल में सो रहे युवकों पर दौड़ा करंट, चार लोगों की मौत

26 Sep 2026

शहबाज शरीफ की बोलती बंद करने वाली पेटल गहलोत कौन हैं?

26 Sep 2026

पाकिस्तान ने UN में दी जंग की धमकी! कश्मीर पर शहबाज ने उगला जहर

26 Sep 2026

सड़कों पर उतरी कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग

26 Sep 2026

ट्रंप के घर जिनपिंग ने क्या खाया? थाली में नहीं मिला मनपसंद खाना

26 Sep 2026

यूपी, दिल्ली-NCR समेत 11 राज्यों में अलर्ट, तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार

26 Sep 2026

ट्रंप के लिए शहबाज का फिर उमड़ा प्यार, बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी!

26 Sep 2026

बैंकों की हड़ताल की वजह से देरी से आएगी आपकी सैलरी?

26 Sep 2026

शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं? घर से निकलने से पहले जान लीजिए

26 Sep 2026

भजन क्लबिंग में पहुंचे पीएम मोदी, बजाई खंजरी, Gen Z के साथ भक्ति के रंग में रंगे दिखे

26 Sep 2026

यूपी के इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद हुए बंद, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed