पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका गया। बादल चुनाव प्रचार करने निकले थे। जूता फेंकनेवाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री बादल के बेटे और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फाजिल्का में पथराव भी किया गया था।