Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Raj Thackeray's remarks on Chhath Puja have heated up politics in UP and Bihar; incensed leaders have lashed o

छठ पूजा पर राज ठाकरे के बयान गरमाई यूपी-बिहार राजनीति,भड़के नेताओं ने खूब सुनाया!

Sun, 15 Nov 2026 06:30 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Sun, 15 Nov 2026 06:30 AM IST
Raj Thackeray's remarks on Chhath Puja have heated up politics in UP and Bihar; incensed leaders have lashed o
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा छठ पूजा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर की गई पोस्ट के बाद महाराष्ट्र से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक सियासी घमासान तेज हो गया है। राज ठाकरे की टिप्पणी को लेकर बिहार के राजनीतिक नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और राज ठाकरे पर सीधा निशाना साधा है। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे की राजनीति और उनके बयानों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को सुर्खियों में बने रहने की आदत है। प्रशांत किशोर के मुताबिक, जब राज ठाकरे पर कोई ध्यान नहीं देता है, तब वे जानबूझकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ टिप्पणी करते हैं, ताकि मीडिया में उनकी चर्चा शुरू हो जाए। 


प्रशांत किशोर ने इस तरह के बयानों को राजनीतिक चर्चा में बने रहने की कोशिश से जोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। दरअसल, छठ पूजा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण लोकपर्व है। इस पर्व में श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोग भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाते हैं। ऐसे में छठ पूजा को लेकर की गई किसी भी विवादित टिप्पणी का असर केवल राजनीतिक गलियारों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे बड़ी संख्या में लोगों की भावनाएं भी जुड़ जाती हैं। राज ठाकरे की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। प्रशांत किशोर ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को निशाना बनाकर बयान देना सुर्खियां बटोरने का तरीका बन गया है। उनके इस बयान के बाद छठ पूजा को लेकर शुरू हुआ विवाद और चर्चा में आ गया है। अब इस पूरे मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के साथ-साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को राजनीतिक विवाद का विषय बनाने से आखिर किसे फायदा होता है। फिलहाल राज ठाकरे की पोस्ट और उस पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया ने महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुई FIR, गांधी परिवार पर पोस्ट से मुश्किलें बढ़ीं

14 Nov 2026

हिमाचल में इन महिलाओं को हर महीनें कांग्रेस देगी1500 रुपये और मुफ्त बिजली

14 Nov 2026

शादी की तैयारी के बीच अनंत सिंह पर विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला, आगे क्या होगा?

14 Nov 2026

Sonia Book Controversy: सोनिया ने PM बनने से क्यों किया था इनकार?कांग्रेस नेता ने खोले राज!|Belonging

14 Nov 2026

कराची पोर्ट: पाकिस्तान में जहाज पर बंधक बनाए गए भारतीय! MEA ने मांगी मदद

14 Nov 2026
विज्ञापन

अमेरिका उड़ान संकट: ट्रंप के अमेरिका में इमरजेंसी! सारी उड़ानें क्यों कर दी गईं रद्द

14 Nov 2026

अखिलेश ने किसकी सलाह पर तय किया रामलला के दर्शन का मुहूर्त और समय? खुद खोला राज

14 Nov 2026
विज्ञापन

मुंबई के बीच पर छठ पूजा को लेकर विवाद तेज, राज ठाकरे को मिला ये जवाब!

14 Nov 2026

Weather Forecast 14 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

14 Nov 2026

राहुल ने केंद्र सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, भड़के कांग्रेस के दिग्गज नेता!

14 Nov 2026

CM सम्राट से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने तोड़ी चुप्पी, क्या हुई बात?

14 Nov 2026

असम के काजीरंगा में मिनी बस-ट्रक की टक्कर का खौफनाक वीडियो, सड़क पर बिछ गई लाशें

13 Nov 2026

'बच्चों को शिक्षित करना ही मेरा अपराध था...',आजम खां का छलका दर्द

13 Nov 2026

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर अरविंद केजरीवाल को किसने दी धमकी? जांच में हुआ बड़ा खुलासा, भड़की AAP

12 Nov 2026

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर बुलडोजर एक्शन, पुलिस ने हटवाया टिन शेड

12 Nov 2026

एनवीडिया सीईओ: 2 औरतों से अफेयर की खबर के बीच 10वें नंबर पर खिसके जेन्सेन हुआंग

12 Nov 2026

सोनिया गांधी किताब: मेनका ने इंदिरा गांधी और सोनिया के साथ क्या-क्या किया? किताब में बताया

12 Nov 2026

Weather Forecast 12 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

12 Nov 2026

सोनिया गांधी की किताब पर JDU ने काटा बवाल, क्या बोले पप्पू यादव?

12 Nov 2026

कुलगाम आतंकी हमले पर रक्षा विशेषज्ञ ने किया बड़ा खुलासा , कौन है असली मास्टर माइंड?

12 Nov 2026

स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर बना नंबर वन, सिंधिया ने बताया कैसे मिली ये उपलब्धि!

12 Nov 2026

सोनिया गांधी की किताब पर क्या बोले अन्ना हजारे? क्यों बोले- 'मेरा कांग्रेस या बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं'

11 Nov 2026

अयोध्या विवाद, बाबरी मस्जिद विध्वंस और शाह बानो केस को लेकर सोनिया गांधी ने किताब में क्या लिखा?

11 Nov 2026

मदर डेयरी और अमूल दूध की कीमत तो बस शुरुआत है! अब महंगी होंगी खाने की ये चीजें भी?

11 Nov 2026

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, बाइक सवार आतंकियों ने की फायरिंग

11 Nov 2026

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा- पहले बेटे की हो गई थी मौत, राजीव-संजय ने उसे कहां दफनाया था?

11 Nov 2026

SIR Controversy: पीलीभीत में SIR में गड़बड़ी का आरोप! राहुल के हाथ लगा मुद्दा? BJP की बढ़ेगी चुनौती?

11 Nov 2026

असम में भयंकर रेल हादसा, पटरी से उतरे एक्सप्रेस ट्रेन के 6 डिब्बे!

11 Nov 2026

12 साल बाद EPFO का बड़ा फैसला न्यूनतम मासिक पेंशन को इतना बढ़ाने की तैयारी?

11 Nov 2026

Weather Forecast 11 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

11 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed