लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद से राजनीतिक चर्चा में आए राज ठाकरे ने अब यूपी की सियासत में भी एंट्री मारी है। महाराष्ट्र में राज ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी के समर्थक के रूप में पेश किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा सांसद ने ही उनकी एंट्री पर बैन लगाने की घोषणा कर दी है। मनसे प्रमुख ने 5 जून को रामलला के दर्शन का ऐलान किया है। उनकी घोषणा के बाद से महाराष्ट्र की सियासत में खलबली बढ़ी ही है।
Followed