{"_id":"6a0d822d865d9524290840ff","slug":"norwegian-journalist-helle-s-social-media-account-suspended-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ बोलने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत के खिलाफ बोलने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर हैं। UAE से शुरू हुई उनकी यात्रा इटली पर जाकर खत्म हुई। इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना, रक्षा सहयोग बढ़ाना और उन्नत तकनीक जैसे AI, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करना था।
हालांकि प्रधानमंत्री जब नॉर्वे पहुंचे तो यहां एक नया विवाद खड़ा हो गया। और विवाद की वजह बनीं नॉर्वे की महिला पत्रकार, जिनका नाम है हेले। दरअसल, नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ एक संयुक्त आधिकारिक बयान जारी किया। जैसे ही दोनों नेताओं का स्टेटमेंट खत्म हुआ, दोनों वहां से जाने लगे। किसी पत्रकार ने कोई सवाल नहीं पूछा, क्योंकि यहां दोनों नेता सिर्फ स्टेटमेंट देने के लिए आए थे।
अब जैसे ही वहां से दोनों नेता निकल रहे थे, हेले ने सवाल पूछने की कोशिश की और कहा कि पीएम मोदी मीडिया से सवाल क्यों नहीं लेते। यहीं से ये विवाद शुरू हुआ और इस विवाद के बाद खबर ये है कि हेले के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को मेटा ने सस्पेंड कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।