Hindi News
›
Video
›
India News
›
Major tragedy at Ganesh pandal: Youths sleeping in the pandal electrocuted; four dead.
{"_id":"6ab7aa63c135fc3a8e07b800","slug":"major-tragedy-at-ganesh-pandal-youths-sleeping-in-the-pandal-electrocuted-four-dead-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणेश पंडाल में बड़ा हादसा : पंडाल में सो रहे युवकों पर दौड़ा करंट, चार लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणेश पंडाल में बड़ा हादसा : पंडाल में सो रहे युवकों पर दौड़ा करंट, चार लोगों की मौत
Video Desk Amar Ujala
Published by: Anjali
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:50 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के मंडला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है... जहां आस्था और उल्लास का पर्व मातम में बदल गया... गणेश जी को विदा करने के बाद जो युवा पंडाल में थककर सो गए थे, उन्हें क्या पता था कि ये उनकी आखिरी नींद होगी... शनिवार की सुबह जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तभी नैनपुर के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में दौड़ा करंट... और देखते ही देखते चार घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए...
आपको बता दें कि मंडला के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों के साथ करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया... हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हुए हैं... जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में करीब 7 से 8 युवक सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए.... जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया... आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।