Hindi News
›
Video
›
India News
›
Landing of Delhi-Mumbai IndiGo flight delayed; passengers stranded in Surat after an ordeal lasting over an ho
{"_id":"6abbe0e46ba3539ca70ef913","slug":"landing-of-delhi-mumbai-indigo-flight-delayed-passengers-stranded-in-surat-after-an-ordeal-lasting-over-an-ho-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली, सवा घंटे तक अटकी रही जान, सूरत में फंसे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली, सवा घंटे तक अटकी रही जान, सूरत में फंसे यात्री
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा, जब खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के चलते विमान मुंबई में लैंड नहीं कर सका। फ्लाइट ने मुंबई पहुंचने की कई कोशिशें कीं, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। करीब सवा घंटे तक विमान हवा में रहने के बाद आखिरकार इसे मुंबई के बजाय सूरत डायवर्ट कर दिया गया। रात के 8 बज चुके हैं, लेकिन यात्री अभी भी सूरत एयरपोर्ट पर मुंबई जाने की अगली जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 को खराब मौसम के कारण अपने तय गंतव्य पर उतरने में दिक्कत हुई। जानकारी के मुताबिक, विमान को शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंचना था।
लेकिन मुंबई पहुंचने के बाद मौसम की स्थिति खराब थी। तेज हवाओं और हवा में लगातार हो रही हलचल यानी टर्बुलेंस के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।