{"_id":"68df420ce826c769710c0297","slug":"khandwa-accident-more-than-10-people-died-during-durga-visarjan-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa Accident: मूर्ति के साथ नदी में कैसे समा गए 11 लोग? जानें खंडवा में क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Khandwa Accident: मूर्ति के साथ नदी में कैसे समा गए 11 लोग? जानें खंडवा में क्या हुआ
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दर्दनाक बड़ा हादसा हो गई हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई हैं। इसमें 8 बच्चियों सहित 11 लोगों को जान चली गईं। बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक हादसाआबना नदी के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली जामली में डैम के ऊपर से जा रही थी। पुलिया पर खड़ी होने के दौरान इसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलटकर तालाब में गिर गई। हादसे में 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाल गया। इन सबके बीच पीएम मोदी ने भी मुआवजे का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खंडवा हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। इधर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि और उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तालाब से बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. चश्मदीदों के मुताबिक दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पर खड़ी थी, तभी अचानक पलटकर तालाब में गिर गई.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।