Hindi News
›
Video
›
India News
›
IND vs ENG U-19 WC Final: Vaibhav Suryavanshi creates these records in the U-19 Final, smashes a blistering ce
{"_id":"698612dd30d58aa95707157f","slug":"ind-vs-eng-u-19-wc-final-vaibhav-suryavanshi-creates-these-records-in-the-u-19-final-smashes-a-blistering-ce-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG U-19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी ने U-19 Final में रचे ये कीर्तिमान, जड़ा तूफानी शतक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IND vs ENG U-19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी ने U-19 Final में रचे ये कीर्तिमान, जड़ा तूफानी शतक
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
Published by: आदर्श
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:42 PM IST
Link Copied
अंडर-19 वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है, लेकिन मुकाबले का रुख उस वक्त ही बदल गया, जब भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआती झटके के बाद जो हुआ, उसने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान को इतिहास का गवाह बना दिया। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया, जिसने इंग्लिश गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।
भारत की पारी की शुरुआत हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज (9) के आउट होने से ऐसा लगा कि पहले बल्लेबाजी का फैसला भारी पड़ सकता है। लेकिन इसके बाद क्रीज पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने हालात पूरी तरह बदल दिए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 90 गेंदों में 142 रन की साझेदारी कर दी और इंग्लैंड की गेंदबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया।
14 साल के वैभव का ऐतिहासिक शतक
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर बेजोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने महज 55 गेंदों में शतक पूरा किया, जबकि 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। यानी 50 से 100 तक पहुंचने में उन्होंने सिर्फ 23 गेंद लीं। यह आक्रामकता अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में दुर्लभ है।
वैभव की पारी का सबसे खास पहलू उनकी छक्कों की बरसात रही। उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। अंततः वह लम्सडेन की गेंद पर रियू को कैच थमा बैठे, लेकिन तब तक मैच पर भारत की पकड़ बेहद मजबूत हो चुकी थी।
छक्कों के रिकॉर्ड पर वैभव का कब्जा
15वें ओवर में स्पिनर फरहान अहमद के खिलाफ वैभव ने पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2022 में डेवाल्ड ब्रेविस द्वारा बनाए गए 18 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
इतना ही नहीं, 17वें ओवर में फरहान अहमद की चार लगातार गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगाकर उन्होंने इंग्लैंड के हौसले पूरी तरह तोड़ दिए। वैभव अब अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं, जहां उन्होंने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 2008 में ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल ने एक पारी में 12 छक्के लगाए थे।
आयुष म्हात्रे का अहम योगदान
कप्तान आयुष म्हात्रे भी वैभव के तूफान में बराबर के साझेदार रहे। उन्होंने 51 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। 19वें ओवर में वह बड़े शॉट के प्रयास में आउट हो गए, लेकिन तब तक वह भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।
रिकॉर्ड्स की लंबी फेहरिस्त
वैभव सूर्यवंशी अब भारत की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा 2012 में उन्मुक्त चंद और 2018 में मंजोत कालरा ने किया था। इसके साथ ही वैभव फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
इतना ही नहीं, इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम है। उन्होंने अफगानिस्तान के शिनोजादा (436 रन) को पीछे छोड़ दिया। साथ ही वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने चार बार 50+ का स्कोर 100+ के स्ट्राइक रेट से बनाया हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।