Hindi News
›
Video
›
India News
›
Deputy CM Brajesh Pathak honored 210 teachers. Amar Ujala Teacher Honors.
{"_id":"6aa55c964107c7f65206dbba","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-honored-210-teachers-amar-ujala-teacher-honors-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 210 शिक्षकों को किया सम्मानित। अमर उजाला शिक्षक सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 210 शिक्षकों को किया सम्मानित। अमर उजाला शिक्षक सम्मान
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
Published by: Adarsh Jha
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:37 PM IST
Link Copied
सच ही कहा गया है गुरु ईश्वर से भी अपर होते हैं। शिक्षकों के बिना तो राष्ट्र का निर्माण हो ही नहीं सकता। शिक्षको के इस योगदान को सराहने के लिए अमर उजाला हर साल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करता है । आज अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। अमिटी यूनिवर्सिटी में हुए इस खास कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और गाजियाबाद के अलग-अलग स्कूलों से चुने गए 210 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया।
शिक्षा सिर्फ किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं बल्कि एक बेहतर समाज और मजबूत भविष्य की नींव है। इसी सोच को सलाम करता नजर आया अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह 2026।
अमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 210 स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को मतदान प्रक्रिया के ज़रिए चुना गया । दो हज़ार से ज़्यादा षिक्षकों ने अपना नामांकन सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए किया था। और इनमे से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का चुनाव किया स्कूलों के विद्यार्थियों ने। इस प्रक्रिया के ज़रिए शिक्षकों के चुनाव के पीछे अमर उजाला की निष्पक्षता बरतने की सोच है साथ ही बच्चों को लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना भी है ।
समारोह के मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। उन्होंने अपने हाथों से चयनित शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा गया कि देश और समाज के भविष्य को आकार देने में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम है।
शिक्षकों के सम्मान का ये मंच उन शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचार को पहचान देने का भी अवसर बना, जो लगातार अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोगों की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। सम्मान पाने वाले शिक्षकों ने भी इस पहल को अपने काम के लिए बड़ी प्रेरणा बताया।
अमर उजाला की ये पहल सिर्फ पुरस्कार देने तक सीमित नहीं, बल्कि उन शिक्षकों को समाज के सामने पहचान दिलाने की कोशिश है, जो हर दिन देश के भविष्य को गढ़ने में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।