फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Indian team reaches Women's Asia Cup 2026 final after defeating Bangladesh.

बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारत की टीम

Fri, 11 Sep 2026 04:32 AM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Fri, 11 Sep 2026 04:32 AM IST
Indian team reaches Women's Asia Cup 2026 final after defeating Bangladesh.
महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत की जीत में बल्ले से शेफाली वर्मा और गेंद से दीप्ति शर्मा ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

टॉस बांग्लादेश ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय पारी की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाला और बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।

शेफाली को पारी के दौरान कई जीवनदान भी मिले। 6, 11 और 56 रन के निजी स्कोर पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने उनके कैच छोड़े। इन मौकों का शेफाली ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 करियर की 20वीं फिफ्टी जड़ी।

शेफाली ने 40 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा। खास बात ये रही कि जहां भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 से नीचे रहा, वहीं शेफाली ने अकेले तेजी से रन बनाते हुए भारत के स्कोर को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचाया।

हालांकि बीच के ओवरों में भारत की रन गति कुछ धीमी रही। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी अपनी पारी के शुरुआती हिस्से में संघर्ष करती नजर आईं। उन्होंने 28 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। ऋचा घोष ने 21, प्रतिका रावल ने 20 और दीप्ति शर्मा ने 13 रन का योगदान दिया।

भारत 149 रन तक पहुंचा तो इसमें बांग्लादेश की खराब फील्डिंग का भी बड़ा योगदान रहा। बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कुल चार कैच छोड़े। अगर ये मौके नहीं छूटते तो भारत का स्कोर काफी कम रह सकता था।

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने शुरुआत में भारत को जरूर परेशान किया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की। दीप्ति शर्मा ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और 3 विकेट झटककर बांग्लादेश की रन गति पर ब्रेक लगा दिया।

नंदिनी शर्मा ने भी 2 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश की ओर से शोर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिलारा अख्तर ने 21 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

आखिरकार बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 40 रन से अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

महिला एशिया कप में भारत का रिकॉर्ड पहले से ही शानदार है। भारतीय टीम ने अब तक सात बार खिताब जीता है। 2004, 2005, 2006 और 2008 में वनडे प्रारूप में, जबकि 2012, 2016 और 2022 में टी20 प्रारूप में भारत चैंपियन बना था।

अब टीम इंडिया की नजर आठवें एशिया कप खिताब पर है और बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली ये जीत उसे उस मंजिल से सिर्फ एक कदम दूर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान

10 Sep 2026

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री भारत में कब से होगी शुरु? एपल ने जारी की तारीख

10 Sep 2026

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' ने कर दिया चमत्कार! अब प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला

10 Sep 2026

जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे छूते ही फिर आसमान में उड़ा इंडिगो का विमान, मचा हड़कंप

10 Sep 2026

तमिलनाडु में सियासी महाभारत! स्टालिन-विजय में वार-पलटवार

10 Sep 2026
विज्ञापन

हिमाचल बाढ़-बारिश : गांवों का संपर्क टूटा, बत्ती गुल, हिमाचल में बारिश से तबाही

10 Sep 2026

जब राहुल ने मीटिंग में लगाई अफसरों की क्लास,रायबरेली में दिखा रौद्र रूप

10 Sep 2026
विज्ञापन

शहजाद पूनावाला Vs रिया अहीर: अंकल सुनते ही भड़क गए शहजाद पूनावाला, रिया की कर दी बोलती बंद

10 Sep 2026

Saharanpur Masjid Demolished: मस्जिद के मलबे में ईंटों पर लिखे मिले कुछ नंबर | UP | Akhilesh|CM Yogi

10 Sep 2026

अशोक सिद्धार्थ ने मायावती को लिखी चिट्ठी,कहा संन्यास ले रहा हूं

10 Sep 2026

53 लाख की SUV ने दिया धोखा,कंपनी पर लगा लाखों का जुर्माना

10 Sep 2026

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले PM कौन?अब लोगों ने खोल दिया मोर्चा!

10 Sep 2026

भारत की धरती पर जापानी फाइटर,BRICS से पहले सब हुए हैरान!

10 Sep 2026

ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, होगी ये धांसू डील?

10 Sep 2026

देशभर के 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, लिस्ट में आपका शहर तो नहीं?

10 Sep 2026

Weather Forecast 10 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

10 Sep 2026

कच्चा तेल हुआ 100 डॉलर के पार,पेट्रोल-डीजल बेचने पर कंपनियों को हो रहा भारी घाटा

10 Sep 2026

एलपीजी ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी,घरेलू उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

10 Sep 2026

E20 से अधिक इथेनॉल मिश्रण की तैयारी में सरकार, PM मोदी के सलाहकार ने बताया पूरा प्लान

10 Sep 2026

iPhone 18 Pro Launch: एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो, 18 प्रो मैक्स में सब बदल गया

10 Sep 2026

कानपुर विपिन मिनोचा केस: शालू मिनोचा नौकर से करती थी चैट? क्या पति को पता था सब?

09 Sep 2026

विदेशी जानवर कैसे पहुंचे भारत,1 करोड़ से ज्यादा की है कीमत

09 Sep 2026

बाबा बागेश्वर पर FIR,मछली-मांस नखाने के फरमान पर साथ कांग्रेस-BJP!

09 Sep 2026

यूपी में एक और मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन! योगी सरकार का अल्टीमेटम

09 Sep 2026

Air India का Plane हवा में अटका, विमान में सवार थे Rahul Gandhi | Flight Turbulence | Raebareli

09 Sep 2026

खड़े हनुमान जी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, प्रशासन ने अब क्या कहा?

09 Sep 2026

अमेरिका-ईरान युद्ध: ट्रंप ने तेल टैंकर पर बरसाईं मिसाइलें, तेहरान का भी जवाबी हमला

09 Sep 2026

18 रुपये किलो में मिलेगी चीनी, जानिए कब और कहां से ले सकेंगे?

09 Sep 2026

देश के इन 27 राज्यों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट!

09 Sep 2026

Weather Forecast 09 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

09 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed