आम चुनाव में मिली करारी हार के बाद दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। इसमें शामिल होने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पहुंची। वहीं बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। इस बीच, यूपी में अब तक के सबसे बुरे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफे की पेशकश की है।