देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर रूड़की के लंढौरा क्षेत्र में कांग्रेस ने सतत विकास यात्रा का शुभारम्भ किया। आयोजन में जब भीड़ नहीं जुटी तो उसे जुटाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाच-गाने का आयोजन कर दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नेता चौधरी यशवीर सिंह ने किया था।