Hindi News
›
Video
›
Cricket
›
West Indies beat India by six wickets; Captain Shai Hope scores a sensational century.
{"_id":"6ac955c9b6c04640730d70e8","slug":"west-indies-beat-india-by-six-wickets-captain-shai-hope-scores-a-sensational-century-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराया, कप्तान शाई होप का हाहाकारी शतक","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराया, कप्तान शाई होप का हाहाकारी शतक
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Bhaskar Tiwari
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:29 AM IST
Link Copied
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने शानदार शतक लगाकर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं, शरफेन रदरफोर्ड ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के सामने भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए।
रांची के JSCA स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। भारतीय टीम के लिए यह हार इसलिए भी निराशाजनक रही, क्योंकि 249 रन बनाने के बाद टीम को उम्मीद थी कि गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव कर लेंगे। लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और भारतीय टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।
अब सीरीज का अगला मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है। भारतीय टीम जहां अपनी गलतियों को सुधारकर वापसी करना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को अगले मैच में भी एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।टीम इंडिया की ओर से इस मैच में संजू सैमसन ने एक विस्फोटक पारी खेली, जिनके लिए पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं गुजरे थे. मगर 2 जीवनदान का फायदा उठाते हुए सैमसन ने सिर्फ 41 गेंदों में 82 रन बनाए. वहीं रांची के ‘लोकल बॉय’ ईशान किशन ने भी उनका अच्छा योगदान दिया और इस मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया. फिर बारी आई कप्तान श्रेयस अय्यर और उप-कप्तान तिलक वर्मा की, जिन्होंने मिलकर सिर्फ 33 गेंदों में 83 रन की धुआंधार साझेदारी की और टीम को 249 रन तक पहुंचाया.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।