फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Cricket ›   Vaibhav Suryavanshi's decision in the Duleep Trophy final took everyone by surprise; even Ishan Kishan was lef

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के फैसले ने सबको चौंकाया, ईशान किशन भी रह गए दंग!

Wed, 09 Sep 2026 01:50 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Wed, 09 Sep 2026 01:50 PM IST
Vaibhav Suryavanshi's decision in the Duleep Trophy final took everyone by surprise; even Ishan Kishan was lef
उम्र महज 15 साल लेकिन क्रिकेट की समझ किसी मंझे हुए खिलाड़ी जैसी। दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से भले ही छोटी पारी खेली, लेकिन फील्डिंग के दौरान अपनी क्रिकेटिंग समझ से सबका ध्यान खींच लिया। चेपॉक में साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले में जब कप्तान ईशान किशन डीआरएस लेने को लेकर असमंजस में थे, तब उपकप्तान वैभव ने उन्हें रिव्यू लेने की सलाह दी। रिव्यू लिया गया और रिप्ले में बल्ले का किनारा साफ दिखाई दिया। नतीजा साउथ जोन का पहला विकेट। सुनने में काफी रोमांचक लग रहा। तो चलिए जानते हैं पूरा किस्सा। 

कहते हैं क्रिकेट सिर्फ बल्ले और गेंद का खेल नहीं... दिमाग का खेल भी है। और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन क्रिकेटिंग माइंडसेट बड़ा होना चाहिए। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में दलीप ट्रॉफी के फाइनल का तीसरा दिन...

साउथ जोन की पारी का छठा ओवर, गेंदबाजी पर थे मुकेश कुमार और सामने थे रिकी भुई। मुकेश ने लेग साइड पर गेंद डाली। गेंद विकेटकीपर की तरफ गई और कैच की अपील हुई। लेकिन मैदानी अंपायर ने अपील को नकार दिया।

अब कप्तान ईशान किशन रिव्यू लेने को लेकर असमंजस में थे। तभी उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान को रिव्यू लेने का सुझाव दिया।

वीडियो में वैभव कहते सुनाई दिए, 'ले लो भैया... ले लो रिव्यू।'

ईशान ने वैभव की बात मान ली और फिर आया रिप्ले। गेंद बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के दस्तानों में पहुंची थी।

थर्ड अंपायर ने फैसला बदला, रिकी भुई को आउट करार दिया गया। और इसी के साथ साउथ जोन का पहला विकेट महज 10 रन के स्कोर पर गिर गया।

यानी वैभव ने बल्ले से नहीं, इस बार अपने क्रिकेटिंग ब्रेन से टीम को शुरुआती सफलता दिलाई।

15 साल की उम्र, दिलीप ट्रॉफी का फाइनल और डीआरएस पर इतनी सटीक नजर।**

वैभव के इस फैसले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

हालांकि बल्ले से वैभव इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। ईस्ट जोन की पहली पारी में उन्होंने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा।

लेकिन ईस्ट जोन की बल्लेबाजी में सबसे बड़ा योगदान कप्तान ईशान किशन का रहा। ईशान ने शानदार 270 रन की पारी खेली और उनकी इस बड़ी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अब 708 रन के जवाब में उतरे साउथ जोन को शुरुआती झटका रिकी भुई के रूप में लगा। इसके बाद नारायण जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

जगदीशन 32 रन बनाकर शिखर मोहन का शिकार बने। इसके बाद पडिक्कल ने 62 रन की पारी खेली और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।  लेकिन ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजों ने साउथ जोन पर लगातार दबाव बनाए रखा। मोहम्मद शमी ने शेख रशीद को 27 रन पर एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद मुकेश कुमार ने देवदत्त पडिक्कल को 62 रन के स्कोर पर आउट कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया। यानी साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की गेंदबाजी लगातार शिकंजा कसती रही। और इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है...

वो हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी।बल्ले से 44 रन और फील्डिंग के दौरान ऐसा फैसला, जिसने टीम को शुरुआती विकेट दिलाया।

कप्तान ईशान ने भरोसा किया, वैभव ने सलाह दी और डीआरएस ने उस सलाह को सही साबित कर दिया।

क्रिकेट में अनुभव की बात अक्सर उम्र से जोड़कर देखी जाती है लेकिन वैभव सूर्यवंशी शायद बता रहे हैं कि क्रिकेटिंग समझ की कोई उम्र नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पाकिस्तानी फैंस ने क्रांति गौड़ पर की घटिया टिप्पणी!

07 Sep 2026

ईशान किशन ने बनाए 270 रन, भारतीय टेस्ट टीम में मिलेगी जगह? पंत या ध्रुव जुरेल, किसका कटेगा पत्ता?

07 Sep 2026

IND vs PAK Women’s T20 World Cup: श्रेयांका पाटिल ने लिया अविश्वसनीय कैच,भारत ने पाक से हराया

15 Jun 2026

IND vs PAK Women’s T20 World Cup : महिला टी20 विश्वकप में भारत का विजयी आगाज, पाकिस्तानी टीम हुई ढेर!

15 Jun 2026

RCB Wins IPL 2026 Final: IPL का फाइनल जीतकर मालामाल हुई RCB , मिली इतने करोड़ रुपये की इनामी राशि

01 Jun 2026
विज्ञापन

RCB Wins IPL 2026 Final | RCB vs GT Match Highlights: RCB दूसरी बार बनी IPL Winner। IPL 2026 Final

01 Jun 2026

RCB vs GT Match Live: Gill-Sudarshan फिर हुए RCB के सामने फ्लॉप, RCB उठाएगी IPL 2026 का Trophy!

31 May 2026
विज्ञापन

IPL 2026 Final | RCB vs GT कौन जीतेगा? न्यूजरूम फैंस ने की बड़ी भविष्यवाणी! RCB vs GT Win Prediction

30 May 2026

SRH vs RR IPL 2026 Eliminator: GT को भारी पड़ गई ये गलती! SRH vs RR में कौन मरेगा बाजी?

27 May 2026

India Squad: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, पंत को लगा झटका!

19 May 2026

CSK vs KKR Match: चेन्नई ने कोलकाता को 32 रनों से हराया, केकेआर के बल्लेबाजों ने फिर किया निराश!

15 Apr 2026

KKR vs LSG: रोहित शर्मा के गुरु दिनेश लाड ने मुकुल चौधरी को ऐसे सीखाई विस्फोटक बल्लेबाजी!

11 Apr 2026

RR vs RCB Match: राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, जुरेल और सूर्यवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी!

11 Apr 2026

LSG vs KKR match: लखनऊ ने कोलकाता को तीन विकेट से हरा दिया, मुकुल चौधरी की अर्धशतकीय पारी ने पलटा मैच!

10 Apr 2026

RR vs MI Match: राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से चटाई धूल

08 Apr 2026

RCB vs CSK Match: आरसीबी ने 43 रनों से सीएसके को हराया,CSK की इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार

06 Apr 2026

GT vs RR Match: राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से हराया,सुदर्शन और रबाडा की मेहनत पर फिरा पानी!

05 Apr 2026

PBKS vs GT Match: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया,कोनोली ने खेली शानदार पारी!

01 Apr 2026

CSK vs RR Match : राजस्थान ने जीत के साथ किया अभियान का आगाज, चेन्नई को 8 विकेट से हराया!

31 Mar 2026

India vs WI Match: टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की चारों टीमें हुई फाइनल, अब होगा कांटे का मुकाबला!

02 Mar 2026

IND vs PAK Match Highlights: पाकिस्तान के गेंदबाजों को कूटने वाले ईशान किशन के कमबैक की कहानी

15 Feb 2026

T20 World Cup | INDvsPAK: भारत-पाकिस्तान मैच में विलेन कौन?

15 Feb 2026

INDW vs SAW Final: फटे ग्लब्स-टूटे बैट से शेफाली ने अभ्यास कर बन गईं टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज!

03 Nov 2025

INDW vs SAW Final: स्मृति मंधाना ने रचा नया इतिहास, मिताली राज का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा!

03 Nov 2025

INDW vs SAW Final: विश्व चैंपियन बेटियों के घर में परिजन खुशी से झूमे, देशभर में जश्न का माहौल!

03 Nov 2025

INDW vs SAW Final: बेटियां बनी विश्वविजेता घरों में परिजन से लेकर क्रिकेट प्रशंसकों ने जमकर मनाया जश्न

03 Nov 2025

INDW vs SAW Final: विश्व विजेता बेटियों को पीएम मोदी ने दी बधाई, जश्न में डूबा पूरा देश जमकर हुई आतिशबाजी

03 Nov 2025

IND vs AUS : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह, हरमनप्रीत-जेमिमा की जोड़ी चमकी

31 Oct 2025

Shreyas Iyer Injury: आईसीयू से बाहर आए श्रेयस अय्यर, अब कैसी है तबियत?

28 Oct 2025

Shubman Gill ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान | Team India

18 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed