{"_id":"5da995408ebc3e01557e81ae","slug":"watch-business-news-in-a-click-including-pmc-bank-fraud-case-update-news","type":"video","status":"publish","title_hn":"PMC बैंक के रिकॉर्ड से गायब हैं 10.5 करोड़ रुपये, देखें कारोबार की बड़ी खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PMC बैंक के रिकॉर्ड से गायब हैं 10.5 करोड़ रुपये, देखें कारोबार की बड़ी खबरें
PMC बैंक मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच टीम ने कहा है कि पीएमसी बैंक के रिकॉर्ड से कुल 10.5 करोड़ रुपये कैश गायब है। इन्वेस्टिगेशन टीम ने खुलासा किया है कि यह घोटाला 6500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है।
भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज नौ लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी बन गई है। यह भारत की पहली कंपनी है जिसका बाजार पूंजीकरण नौ लाख करोड़ रुपये हो गया है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने वित्तीय संकट से जूझ रही एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोकने का फैसला टाल दिया है। इस संदर्भ में एक अधिकारी का कहना है कि एयर इंडिया ने समय पर भुगतान करने का वादा किया है।
आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर भारत ने काफी अच्छा काम किया है। लेकिन अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए भारत को कुछ और समस्याओं का हल करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।