फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   young woman was raped in hotel, death remains mystery

होटल में युवती से हुआ दुष्कर्म, मौत बनी रहस्य

Sun, 01 Sep 2013 07:33 PM IST
अमर उजाला, काशीपुर
अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 01 Sep 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
young woman was raped in hotel, death remains mystery

काशीपुर में होटल के कमरे में शुक्रवार को मृत मिली युवती से दुष्कर्म हुआ था। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। शनिवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम होटल पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


शनिवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट डा. दयाल शरण के नेतृत्व में टीम होटल गौतमी हाइट्स पहुंची और सील कमरा खुलवाकर जांच पड़ताल की। टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


वैजाइनल स्वैब एकत्र
डा. दयाल शरण ने बताया कि मृतका के शरीर से वैजाइनल स्वैब एकत्र किया गया है। वहीं शनिवार को परिजनों की मांग पर दो डॉक्टरों के पैनल ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत से पहले दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।

शरीर पर खरोंच के निशान
हालांकि, युवती के गले और शरीर पर खरोंच के निशान भी हैं। शुक्रवार को होटल गौतमी हाइट्स के कमरा नंबर-206 में रामनगर निवासी 19 वर्षीय युवती की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी।

वह साथी मंयक वर्मा निवासी काशीपुर के साथ होटल आई थी। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सीओ प्रकाश चंद्र का घेराव किया। परिजनों ने सीधे तौर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

युवक से पूछताछ के बाद उठेगा पर्दा
मृत युवती के साथी मयंक वर्मा से पूछताछ के बाद ही युवती की मौत से रहस्य का पर्दा उठेगा। पुलिस ने साथी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।

अभी तक की पूछताछ में पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, पुलिस ने युवक के हिरासत में होने की बात से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed