फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Yoga is to bring the world to us said by ramdev

विश्व में पहुंचाना है योग : रामदेव

Thu, 01 Aug 2013 10:36 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
Yoga is to bring the world to us said by ramdev

स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत और नेपाल की मित्रता अखंड मित्रता है। नेपाल सहित पूरे देश में योग को पहुंचाने का काम शुरू किया गया है। राजा जनक और माता सीता की पुण्य भूमि नेपाल सदियों से भारत की संस्कृति के साथ जुड़ी हुई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पतंजलि में नेपाल के सैकड़ों योग शिक्षकों एवं योग कार्यकर्ताओं के दीक्षा शिविर को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि योग के माध्यम से पूरे संसार को रोग मुक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


योग और प्राणायाम करने से देह ही नहीं, आत्मा भी शुद्ध होती है। प्राणायाम इस देह को देवालय बना देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के दो सूत्र उत्साह और एकाग्रता है। जो भी इन सूत्रों का पालन करता है, उसका जीवन सफल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि नेपाली लोग ईमानदारी और पुरुषार्थ के लिए विश्व में प्रसिद्ध हैं। योग और आयुर्वेद का यह अभियान नेपाल के गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव की योग महायात्रा पूरे संसार तक पहुंच गई है। जिस दिन हर व्यक्ति योग शुरू कर देगा, उस दिन संसार रोगमुक्त हो जाएगा।


चार को जड़ी-बूटी दिवस
पतंजलि में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन इस वर्ष भी जड़ी-बूटी दिवस के रूप में चार अगस्त को मनाया जाएगा। योग भवन में आचार्य द्वारा लिखित पांच पुस्तकों का लोकार्पण उस दिन होगा।

कईं विद्वानों को आयुर्वेद गौरव और कृषि गौर से सम्मानित किया जाएगा। सायंकाल प्रख्यात संगीतकार रवींद्र जैन भजन प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed