{"_id":"e67bbc4d223858a9c48b88196f73474b","slug":"worship-start-at-kedardham","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथः बाबा केदार ने चखा 'भोग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथः बाबा केदार ने चखा 'भोग'
अमर उजाला, केदारनाथ/रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 13 Sep 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा केदार की भोग मंडी में भोग बनना शुरू हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों ने भोगमंडी का निर्माण कर इसे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
16/17 जून को केदारनाथ जलप्रलय से केदारनाथ मंदिर के बायीं ओर स्थित भोगमंडी तबाह हो गई थी। भोगमंडी में पंथेर ब्राह्मण भगवान केदारनाथ के लिए भोग तैयार करते थे।
विज्ञापन
पढें, केदारनाथः डमरू बजा नहीं, महाराज ने बजा दिया 'डंका'
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर के आसपास की स्थिति तो मंदिर समिति ने ठीक कर ली थी लेकिन भोगमंडी का निर्माण नहीं हो पाया था। ऐसे में भोग बनाने में भी दिक्कतें हो रही थी।
कक्ष का निर्माण किया
अब मंदिर समिति ने लकड़ी के तख्तों और टिन की चादरों की सहायता से एक कक्ष का निर्माण किया है, जिसे भोगमंडी का रूप दिया गया है।
पढें, फिट है बॉस...सर्टिफिकेट दो और जाओ केदारनाथ
बाबा केदार का भोग बनना शुरू
मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भोगमंडी में बाबा केदार का भोग बनना शुरू हो गया है। मंदिर के आसपास सुधारीकरण के लिए मंदिर समिति के कर्मचारी श्रमदान भी कर रहे हैं।
समिति के नोडल अधिकारी सुरेशानंद मैंदुली, अवर अभियंता विपिन तिवारी और लोकेंद्र रुवाड़ी ने बताया कि बारिश के कारण धाम में ठंडक बढ़ रही है।