{"_id":"b1d6bf62ce3dcdc10d242c96c332ff90","slug":"women-went-his-lover-home-with-her-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शादीशुदा प्रेमी के घर बच्चों को लेकर आई प्रेमिका'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शादीशुदा प्रेमी के घर बच्चों को लेकर आई प्रेमिका'
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
शादीशुदा युवक को एक महिला से इश्क करना भारी पड़ गया। महिला उसके घर जा धमकी और शादी की जिद करने लगी। विवाद होने पर मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों में लिखित समझौता करा दिया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रेलवे रोड निवासी एक युवक का एक महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा था। आरोप है कि वह पिछले काफी समय से महिला को शादी का झांसा दे रहा था।
विज्ञापन
पढें, रात में नर्स को बनाया 'हवस' का शिकार
शादी का दबाव बनाने लगी
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम महिला प्रेमी के घर जा पहुंची और शादी का दबाव बनाने लगी। इससे युवक के घर कलह हो गया। पत्नी और परिजनों को उसने किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह मामला कोतवाली पहुंचा, जहां काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीएस कोहली ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है और प्रेमी शादीशुदा है। दोनों के बीच लिखित समझौता कराकर मामला सुलझा दिया है।