फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   wine box found in a truck

लावारिस ट्रक से एक हजार पेटी शराब बरामद

Fri, 01 Apr 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
wine box found in a truck
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो

देहरादून पुलिस ने लावारिस ट्रक से शराब की एक हजार पेटी बरामद की है। किसी के पकड़े न जाने के कारण शराब तस्करी का राज नहीं खुल सका है। ट्रक चालक मुजफ्फरनगर का बताया गया है। शक होने पर लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन


बसंत विहार की गढ़वाल कॉलोनी में कई दिन से एक ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा था। शुक्रवार सुबह लोगों ने ट्रक को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने तिरपाल उतारकर तलाशी ली तो उसमें शराब भरी मिली। एसओ अबुल कलाम ने बताया कि ट्रक में एक हजार पेटी शराब बरामद हुई है, जिन्हें कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पता चला है कि इस ट्रक को मुजफ्फरनगर का रहने वाला एक व्यक्ति चलाता है। उसके बारे में और अधिक जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed