फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   water problem in EX-CM village.

तरस रहा पानी को पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा का गावं 

Fri, 15 Apr 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
 water problem in EX-CM village.
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा के पैतृक गांव बुघाणी में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्राम पंचायत देवलगढ़ के मंदेरा, बुघाणी और मुंडोली गांव में अक्सर पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। इन गांवों में मंदेरा-चौखाल पेयजल योजना से आपूर्ति होती है। भेलगढ़ गदेरे से आ रही पाइप लाइन वर्षों पुरानी होने से क्षतिग्रस्त हो जाती है। 

विज्ञापन


भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल ने बताया कि इस योजना में स्रोत से गांव तक पानी पहुंचाने के लिए कहीं भी टैंक नहीं है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर नलों पर  पानी चलना बंद हो जाता है। 
विज्ञापन


पेयजल किल्लत के बारे में कई बार जिलाधिकारी को पत्र भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मंदेरा और मुंडोली में हैंडपंप लगाने की मांग की है।

पाइपलाइन टूटने से आपूर्ति बाधित
इधर, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सोहन सिंह जेठूड़ी ने बताया कि पिछले दिनों जीआईसी देवलगढ़ के समीप पाइप लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। इसको दुरुस्त कर दिया गया है। इसे दूसरी योजना के ओवरफ्लो से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि जिला योजना में इसका पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमाड़ी में टैंकर से भेजा पानी 
बुघाणी के समीप ही स्थित हरकंडी और सुमाड़ी गांव में भी पेयजल किल्लत हो गई है। जल संस्थान ने शुक्रवार को यहां टैंकर भेजकर जलापूर्ति की। बढ़ती गर्मी में हरकंडी-सुमाड़ी पेयजल योजना का स्रोत सूख गया है। 


गांवों में पानी नहीं आने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला कंट्रोल रूम में दर्ज कराई। उसके बाद संस्थान ने सुमाड़ी में टैंकर भेजा। अपर सहायक अभियंता जेठूड़ी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से गांवों में टैंकर भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed