{"_id":"570bbb504f1c1b753c4a6ac2","slug":"video-conferencing-of-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राज्यपाल मोबाइल पर सुनेंगे आमजन की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राज्यपाल मोबाइल पर सुनेंगे आमजन की समस्या
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Apr 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल
राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आमजन से रूबरू होंगे। राज्यपाल 18 अप्रैल को सायं चार बजे सचिवालय में ‘समाधान पोर्टल’ पर आमजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों के स्तर पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान वह वीडियो कांफ्रेंसिंग और मोबाइल फोन के जरिए शिकायत कर्ताओं से भी वार्ता करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शासन के आला अफसरों के अलावा सभी जिलों के जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
30 की जगह 20 दिन में शिकायत का निराकरण
गौरतलब है कि राज्यपाल ने समाधान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समय सीमा को 30 से घटाकर 20 दिन कर दिया है।
राज्यपाल से सोमवार को भी सचिवालय में विभिन्न जिलों से आए 45 लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निराकरण का निर्देश दिया।