{"_id":"635803d1e42b250c00489066","slug":"youth-missing-on-gomukh-yatra-search-continues-utter-kashi-news-drn4264443117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: गंगोत्री से गोमुख यात्रा पर निकला दिल्ली का युवक लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: गंगोत्री से गोमुख यात्रा पर निकला दिल्ली का युवक लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
Tue, 25 Oct 2022 11:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:50 PM IST
सार
बीते 21 अक्तूबर को दिल्ली निवासी नवीन व अमन गंगोत्री से गोमुख के लिए निकले थे।दोनों गंगोत्री 20 अक्तूबर की शाम को पहुंचे थे। अमन गंगोत्री से करीब पांच किमी आगे जाने के बाद तबीयत खराब होने पर लौट गया था जबकि नवीन गोमुख के लिए निकल गया लेकिन अभी तक नहीं लौटा।
विज्ञापन
गोमुख
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगोत्री से गोमुख यात्रा पर निकला एक युवक लापता हो गया है जिसकी तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस व वन विभाग की टीम जुटी हुई है। युवक का अभी पता नहीं चल पाया है। बीते 21 अक्तूबर को दिल्ली निवासी नवीन व अमन गंगोत्री से गोमुख के लिए निकले थे।
विज्ञापन
दोनों गंगोत्री 20 अक्तूबर की शाम को पहुंचे थे। अमन गंगोत्री से करीब पांच किमी आगे जाने के बाद तबीयत खराब होने पर लौट गया था जबकि नवीन गोमुख के लिए निकल गया लेकिन अभी तक नहीं लौटा। गंगोत्री में नवीन का इंतजार कर रहे उसके साथी अमन ने बीते 23 अक्तूबर को वन विभाग को नवीन के न लौटने की सूचना दी।
विज्ञापन
अमन ने बताया कि 22 अक्तूबर तक उसने नवीन का इंतजार किया उसे लगा कि थकान की वजह से नवीन भोजवासा में रुक गया होगा। वन विभाग की सूचना पर सोमवार को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने नवीन की तलाश में टीम रवाना की।
विज्ञापन
एसडीआरएफ निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि टीम ने तपोवन तक सर्च अभियान चलाया लेकिन नवीन का पता नहीं चला है। वहीं हर्षिल थाना प्रभारी दिलमोहन सिंह ने कहा कि अमन की सूचना पर गुमशुुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश जारी है। एसओ दिलमोहन ने बताया कि अमन से मिली जानकारी के अनुसार नवीन पूर्व में भी दो बार तपोवन तक जा चुका है।