फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youth dies after flowing into Ganesh Ganga

गणेश गंगा में बहने से युवक की मौत

Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after flowing into Ganesh Ganga
भटवाड़ी प्रखंड के गणेशपुर गांव में एक युवक गणेश गंगा के तेज प्रवाह में बह गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसका शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेशपुर निवासी जितेंद्र लाल (38) पुत्र बचन लाल खच्चर चलाने का काम करता है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह गांव के मध्य बहने वाली गणेश गंगा के किनारे अपने खच्चर ढूंढने गया था। इस बीच पैर फिसलने के कारण गिरकर वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही मनेरी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी के तेज बहाव के कारण यहां रेस्क्यू अभियान चलाने में उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घटना स्थल से करीब दस मीटर आगे पत्थरों के बीच फंसा जितेंद्र का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed