फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youth arrested with three kilos of charas

तीन किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with three kilos of charas
नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और पुरोला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को तीन किलो पांच ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीओ बड़कोट अनुज आर्य ने प्रेस वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि शुक्रवार रात एसओजी यमुना घाटी और पुरोला पुलिस की टीम ने मुंगरा पुल नौगांव के पास से प्रेम लाल निवासी गैर बनाल, बड़कोट को गिरफ्तार किया। उसके पास 3 किलो 5 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने दो हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। शुक्रवार को भी पुलिस ने एक युवक को ढाई किलो चरस के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

59 तस्कर हो चुके गिरफ्तार
इस साल जनवरी से अब तक पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी के 42 मामलों में 59 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से 19 किलो चरस, 260 ग्राम स्मैक, 38 किलो डोडा पाउडर तथा करीब 2 किलो अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed