फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youth arrested on rape

युवक की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण

Tue, 25 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 25 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन

नौगांव ब्लाक के स्यालव गांव के किशोर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की भेजने की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने कड़ा ऐतराज जताया। ग्रामीणों ने युवक की गिरफ्तारी के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया।

विज्ञापन


बता दें कि बीते 19 अप्रैल को स्यालव गांव के किशोर रोशन ने आत्महत्या कर इसके लिए भंसाड़ीगांव निवासी शरत सिंह पुत्र भरत सिंह के अलावा करीब एक दर्जन लोगों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


किशोर ने सुसाइड नोट में युवक के साथ अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट व चोरी का आरोप लगाने का जिक्र किया था, जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में उल्लेखित नाम के अनुसार युवक को बीते सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसके विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना देकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया और जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और सीओ, एसओ के साथ बातचीत कर मामले की जांच की बात कही। सांकेतिक धरना देने वालों में अतरी देवी, पूर्व प्रधान श्याम देई, सकल सिंह, सचिन, अमीन आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed