{"_id":"699ef33f0c8eb606bf07817b","slug":"youth-arrested-for-kidnapping-minor-girl-student-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118288-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
Wed, 25 Feb 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। तहसील क्षेत्र के एक गांव से लगभग दो सप्ताह पूर्व नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके पास मिली छात्रा को मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है। दोनों को चमियाला बाजार से बरामद किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
14 फरवरी को तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किमी दूर स्थित एक गांव की नाबालिग छात्रा को रवि कुमार अपने साथ ले गया था। परिजनों ने करीब पांच दिनों तक रिश्तेदारों व आसपास के गांवों में खोजबीन की लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 19 फरवरी को परिजनों ने थाना पुरोला में नामजद तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि उपनिरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मंगलवार को चमियाला बाजार से आरोपी युवक व नाबालिग छात्रा को बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए बुधवार को उत्तरकाशी भेजा जहां से आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण एवं मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया है। संवाद