फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   yatra ganotri-yamunotr

गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 21 May 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 21 May 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
इस बार गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा आपदा से उभर गई है। एक माह में पहुंचे करीब अस्सी हजार तीर्थयात्रियों की संख्या यात्रा पर पड़ी आपदा की काली छाया के छंटने का संदेश दे रही है।
विज्ञापन


यात्रियों की यह संख्या वर्ष 2013 में आपदा से पूर्व एक माह पहुंचे यात्रियों की संख्या के सापेक्ष 70 फीसदी है। धाम एवं यात्रा पड़ावों पर आपदा के बाद से चौपट व्यवसाय भी फिर से पटरी पर लौटने लगा।
विज्ञापन



17 जून 2013 में आई आपदा से चारधाम यात्रा चौपट हो गई थी। आपदा के बाद इक्का-दुक्का यात्री ही यहां पहुंचे। वर्ष 2014 में भी यात्रियों में आपदा का पूरा भय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों धामों में पूरे छह माह के यात्राकाल में मात्र 95 हजार तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे। यात्रा चौपट होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए थे।

धाम एवं यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसरा रहता था। इस साल स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। 21 अप्रैल को शुरू हुई गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा को एक माह का समय बीत गया है।

इस बीच करीब अस्सी हजार तीर्थयात्री दोनों धामों में माथा टेक चुके हैं। इसमें 40 हजार आठ सौ चार गंगोत्री और 37 हजार 97 यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचे।

बरसात में भी नहीं थमेगी यात्रा : डीएम
डीएम इंदुधर बौड़ाई ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार यात्रा लगातार रफ्तार पकड़ती जा रही है। यात्राकाल में पांच लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है।

धाम एवं यात्रा पड़ावों पर अभी कुछ अव्यवस्थाएं हैं, जिन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा। बरसात के दौरान भी यात्रा सुचारु चले इसके लिए दोनों धामों की सड़क के भूस्खलन एवं भूधंसाव प्रभावित जोन चिह्नित किए गए हैं।

उरेडा गंगोत्री धाम में 200 किलोवाट का जनरेटर लगाने जा रहा है। शासन से जनरेटर लगाने की स्वीकृति मिल गई है। एक माह के अंदर जनरेटर गंगोत्री धाम पहुंच जाएगा।


इस मौके पर एडीएम बीके मिश्रा, पर्यटन अधिकारी खुशहाल सिंह नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।


छह साल में गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थयात्री की संख्या
वर्ष                     यात्रियों की संख्या
2010                   717738
2011                    947259

2012                    887577
2013                     444596

2014                       97816
2015                         77901

नोट- वर्ष 2015 का एक माह का आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed