फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   yatra ganotri-yamunotr

गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 18 May 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 18 May 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा लगातार रफ्तार पकड़ती जा रही है। हर रोज पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री दोनों धामों में पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती तादाद से यात्रा व्यवसायियों के साथ ही तीर्थ पुरोहितों में उत्साह है।
विज्ञापन



पिछले कुछ दिनों से हर रोज पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्री धामों के साथ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले मंदिरों का दर्शन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तरकाशी विश्वनाथ, शक्ति सहित अन्य मंदिरों में भी यात्रियों के जत्थे दर्शन को पहुंच रहे हैं। जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पैदल मार्ग भी देश-विदेश के तीर्थयात्रियों से गुलजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या से तीर्थ पुरोहित और यात्रा व्यवसायी उत्साहित हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष भागेश्वर सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सह सचिव मनमोहन उनियाल एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल का कहना है कि बीते साल की अपेक्षा इस बार यात्रियों में यात्रा को लेकर खूब उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed