{"_id":"5f2999cd8ebc3e3d027e25bc","slug":"yamunotri-walkway-blocked-by-falling-boulder-utter-kashi-news-drn352171413","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर गिरने से यमुनोत्री पैदल मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर गिरने से यमुनोत्री पैदल मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री क्षेत्र में रोजाना हो रही बारिश से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। राम मंदिर और बैंबू कैंप के पास पहाड़ी से आए भारी बोल्डरों से रास्ता और किनारे लगी सुरक्षा रैलिंग ध्वस्त होने के कारण यहां आवाजाही ठप हो गई है। एसडीआरएफ के जवान इस हिस्से में मलबा हटाकर रास्ता बहाल करने में जुटे हैं।
मानसून सीजन में यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में रोजाना मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पांच किमी पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर बदहाल पड़ा है। बीते रोज राम मंदिर और बैंबू कैंप के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से यहां पैदल रास्ते के साथ ही किनारे लगी सुरक्षा रैलिंग ध्वस्त हो गई। इस हिस्से में पैदल आवाजाही भी ठप हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवान मलबा हटाकर यहां रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं। इस संबंध में कार्यदायी संस्था लोनिवि के अवर अभियंता रविंद्र चौहान से पूछने पर उन्होंने बताया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग दुरुस्त कराने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। उन्होंने बुधवार तक पैदल मार्ग को आवाजाही लायक बनाने की बात कही।