{"_id":"5735ffa64f1c1b4969919927","slug":"yamunotri-snan-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर के सहारे करना पड़ रहा स्नान-ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर के सहारे करना पड़ रहा स्नान-ध्यान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Updated Fri, 13 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में यमुना नदी पर कुछ तरह बने पुलिया में जान जोखिम डाल कर पार कर रहे तीर्थयात्री।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम में स्नान घाट की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर यमुना के किनारे बोल्डर के सहारे स्नान-ध्यान करना पड़ रहा है। यमुना पार जाने के लिए पत्थर पर रखी टिन की चादर पर होकर जाना पड़ता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को बहुत दिक्कत होती है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में वर्षों से स्नान घाट की मांग की जा रही है लेकिन पर्याप्त बजट न मिलने के कारण श्रद्धालुओं को जोखिम रहित स्नान करना पड़ रहा है। हालांकि, सिंचाई विभाग ने इस वर्ष धाम में स्नान घाट बना कर पाइप के सहारे यमुना जल को स्नान घाट तक पहुंचाया है, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती तादात के अनुरूप पर्याप्त व्यवस्था न होने से श्रद्धालु यमुना के किनारे टिन की चादर के सहारे यमुना पार पहुंचकर स्नान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहित पवन उनियाल, मनमोहन उनियाल, आशीष उनियाल ने स्नान घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग की है। सिंचाई विभाग के एई पीएस रावत का कहना है कि यमुनोत्री में स्नान घाट और ओवर ब्रिज निर्माण के लिए दो करोड़ 41 लाख का प्रस्ताव शासनस्तर पर विचाराधीन है। इस वर्ष स्नान घाट के लिए बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन