फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri governor's adviser arrived, travel arrangement viewed

यमुनोत्री पहुंचे राज्यपाल के सलाहकार, यात्रा व्यवस्थाएं देखी

Fri, 08 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 08 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri governor's adviser arrived, travel arrangement viewed
Governor Advisory Ravinder - फोटो : Amar Ujala

राज्यपाल के सलाहकार रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जानकीचट्टी में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन


राज्यपाल के सलाहकार रविंद्र सिंह शुक्रवार सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से खरसाली पहुंचे और इसके बाद पैदल मार्ग से यमुनोत्री धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पैदल रास्ते के साथ ही धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल सहित अन्य तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर यमुनोत्री रोप वे योजना शीघ्र तैयार कराने, कालिंदी-गरुढ़ गंगा यमुनोत्री दर्शन महायोजना की डीपीआर तैयार कराने, शीतकालीन पड़ाव खरसाली को हाईवे से जोड़ने, दिल्ली-देहरादून से खरसाली तक परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने यमुना नदी से हो रहे कटाव और कालिंदी पर्वत से भूस्खलन के खतरे की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुनोत्री धाम से लौटकर सलाहकार रविंद्र सिंह ने जानकीचट्टी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने डीएम को यमुनोत्री में घाट निर्माण, गरुड़ गंगा में हेलीपैड, घोड़ा पड़ाव, कालिंदी ट्रीटमेंट, सीवरेज आदि योजनाओं के आगणन तैयार करने को कहा।


उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में यमुनोत्री में दूरसंचार सेवा मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लटकी चट्टानों की कटिंग करने को कहा। इस मौके पर डीएम विनय शंकर पांडेय, प्रकाश मिश्रा, युगल किशोर पंत, पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, नगरपालिका अध्यक्ष अतोल रावत आदि तमाम स्थानीय लोग एवं अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed